सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, मार्गों की सुरक्षा, तथा व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में नव-निर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।