फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ईदगाह की दीवार पर धार्मिक नारा लिखे जाने से तनाव, RJD को भी लपेटा; पुलिस बल तैनात, जानें मामला

Mon, 31 Mar 2025 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: घटना को लेकर राजद विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा यह साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई अच्छा माहौल होता है और चुनाव का समय आता है तो बीजेपी के लोग हिंदू-मुस्लिम करने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 3
घटनास्थल पर लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वैशाली जिला में सोमवार को ईद की नमाज से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। पूरा मामला जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत का है। जहां पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने ईदगाह की दीवार पर एक धार्मिक नारा लिख दिया। साथ ही RJD जिंदाबाद और अहिरान भी लिखा गया। यह खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ पहुंच गई और तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गया। वहीं, सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी और SDM भी मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद भीड़ को शांत करने में लग गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ईद के मौके पर वक्फ कानून पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- संविधान के खिलाफ है यह विधेयक
 
विज्ञापन

2 of 3
तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल ने शुरू किया कैंप - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, ईदगाह की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और जम कर हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद वहां भारी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। हालांकि पुलिस और सामाजिक लोगों के सहयोग से पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। उसके बाद पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान कर करवाई करने में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर पूरे मामले के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक, ईदगाह की दीवार पर दो जगह पर आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए थे। जैसे ही लोग नमाज पढ़ने पहुंचे, वैसे ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर सदर SDM रामबाबू बैठा ने कहा कि असामाजिक तत्व की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। FIR भी दर्ज की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: राजद MP ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल ने शुरू किया कैंप - फोटो : अमर उजाला
इधर, राजद विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा यह साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई अच्छा माहौल होता है और चुनाव का समय आता है तो बीजेपी के लोग हिंदू-मुस्लिम करने लगते हैं। यह लिखने की साजिश उन्हीं लोगों की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें