फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav Birthday: पेड़ पर केक काटते दिखा समर्थक, RJD विधायक ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री बनाने की कसम खाई

Sat, 09 Nov 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Tejashwi Yadav Birthday: वैशाली में राजद नेता तेजस्वी यादव के समर्थक अपने-अपने अंदाज में उनका जन्मदिन मनाते दिखे। एक समर्थक ने तो पेड़ पर केक काट कर तेजस्वी का जन्मदिन मनाया। वहीं, एक राजद विधायक ने रक्तदान कर तेजस्वी को सीएम बनाने की कसम खाई।
विज्ञापन
1 of 3
पेड़ पर केक काटकर राजद नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाता समर्थक - फोटो : अमर उजाला
बिहार के विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन शनिवार को उनके समर्थकों ने जोर-शोर से मनाया। तेजस्वी यादव के समर्थक उनके जन्मदिन के अवसर पर अपनी अनूठी भावनाओं का प्रदर्शन करते नजर आए। वैशाली जिले में एक समर्थक ने तो हद कर दी, जब वह तेजस्वी यादव का केक काटने के लिए एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर बैठकर उसने ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के नारे लगाए और वहां से जन्मदिन का केक काटकर तेजस्वी की तस्वीर को केक खिलाया।
 
विज्ञापन

2 of 3
रक्तदान करने पहुंचे राजद विधायक मुकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हाजीपुर में आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक ने तेजस्वी की तस्वीर वाला विशेष केक मंगवाया और ढोल-नगाड़ों के साथ जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही महुआ के विधायक ने एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया, जिसमें उन्होंने खुद भी रक्तदान किया। रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए विधायक मुकेश रोशन ने अपने समर्थकों से भी रक्तदान की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजद विधायक मुकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान के बाद, विधायक ने अपने खून की कसम खाकर प्रतिज्ञा की कि वे तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाएंगे। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर समर्थकों की इस दीवानगी और जोश ने उनकी लोकप्रियता को एक बार फिर से दिखाया है। इस मौके पर समर्थकों की भावनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि उनके दिलों में तेजस्वी यादव के लिए एक खास जगह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें