फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: शादी से लौट रही कार के टकराने से उखड़ गया पेड़... गाड़ी के पखच्चे उड़े; दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Sat, 07 Dec 2024 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
पूरी तरह ध्वस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे चार दोस्तों की सफारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जैतपुर थानाक्षेत्र के पोखरौरा टोल प्लाजा के पास एनएच-722 पर देर रात हुआ। मृतकों की पहचान उज्ज्वल कुमार (25) और बिट्टू कुमार (24) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज एसकेएमसीएच (SKMCH) मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्त - फोटो : अमर उजाला
शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब चारों दोस्त पारू थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर सफारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पार करने के बाद सफारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़ गया और वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की सीट पर बैठे उज्ज्वल और बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
गाड़ी को काट कर निकाले गए शव - फोटो : अमर उजाला
क्रेन की मदद से निकाले गए शव
घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शवों को निकालने के लिए क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन से काटना पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
 
परिवार में मातम
मृतक उज्ज्वल के पिता नवल किशोर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हाल ही में छठ पर्व के दौरान नई सफारी लाया था। शादी में शरीक होने के लिए वह इसी गाड़ी से अपने दोस्तों के साथ गया था। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया है। उज्ज्वल और बिट्टू के निधन से गांव और परिवार में शोक का माहौल है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
पूरी तरह ध्वस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
घायलों का इलाज जारी
दुर्घटना में घायल दो अन्य युवकों को गंभीर अवस्था में एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
वहीं, सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क कर आगे की प्रक्रिया जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें