सौरभ राज के लेफ्टिनेंट बनने से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं
- फोटो : अमर उजाला
सपने को किया साकार
सौरभ का सपना बचपन से ही सेना में जाने का था। उन्होंने मुजफ्फरपुर में रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की और एनडीए की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। सौरभ ने बताया कि एनडीए की तैयारी के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सौरभ ने कहा कि कड़ी ट्रेनिंग के दौरान कभी-कभी लगता था कि यह कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। अगर ठान लिया जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
प्रेरणा बनी सफलता की कहानी
सौरभ की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि एनडीए की तैयारी के लिए उन्होंने खुद से पढ़ाई की और इस क्षेत्र के लोगों के अनुभवों से सीखा। उनके इस जज्बे और मेहनत से परिवार और स्थानीय लोगों में गर्व का माहौल है।