स्मार्ट सिटी परियोजना की खुली पोल
- फोटो : अमर उजाला
सड़क के नीचे कमजोर स्लैब, नाले से रिसता पानी
घटनास्थल की तस्वीरें और हालात साफ दिखा रहे हैं कि सड़क के नीचे का नाला बेहद कमजोर है। नाले के स्लैब में लोहे का सरिया तक नहीं डाला गया, जिससे उसकी मजबूती संदिग्ध हो गई। नाले के अंदर का पानी रिसता हुआ नजर आ रहा है, जो सड़क धंसने की मुख्य वजह मानी जा रही है।
900 करोड़ की परियोजना पर सवाल
मुजफ्फरपुर में 900 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कई सड़क और सीवरेज निर्माण कार्य चल रहे हैं। लेकिन बार-बार सड़क धंसने और मैनहोल ढक्कन टूटने जैसी घटनाओं ने इसकी गुणवत्ता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सरैयागंज टावर से सिकंदरपुर और धर्मशाला चौक से इस्लामपुर तक बनाई गई सड़कों में कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। वहीं, सीवरेज निर्माण के दौरान हुए हादसों में अब तक चार मजदूरों की जान जा चुकी है।