फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लो सरकार: बर्तन लगाकर बचा रहे मरीज खुद को, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल की बदहाल तस्वीर उजागर

Sun, 25 May 2025 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: पीड़ित मरीज ने बताया कि हम लोग तीन दिन से यहां भर्ती हैं। बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। बेड भीग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। हम लोग अपने बर्तन का उपयोग इसलिए कर रहे हैं ताकि पानी बिस्तर तक न पहुंचे।

विज्ञापन
1 of 4
छत से टपकता पानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) की दुर्दशा एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में छत से टपकते पानी की वजह से मरीज परेशान हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मरीज अपने बिस्तर को भीगने से बचाने के लिए खाने के बर्तनों में छत से गिरता पानी जमा कर रहे हैं। पीड़ित मरीज ने बताया कि हम लोग तीन दिन से यहां भर्ती हैं। बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। बेड भीग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। हम लोग अपने बर्तन का उपयोग इसलिए कर रहे हैं ताकि पानी बिस्तर तक न पहुंचे। स्टाफ से कई बार कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। वे कहते हैं कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

विज्ञापन

2 of 4
परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला

प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल
इस गंभीर लापरवाही पर SKMCH की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बारिश के कारण इमरजेंसी वार्ड की छत पर जलजमाव हो गया था, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। शिकायत मिलते ही अस्पताल के प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि तुरंत जांच कर समस्या का समाधान करें। मरीजों को किसी भी हाल में परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. विभा ने यह भी कहा कि वार्ड में सुविधा बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और मामले की नियमित निगरानी की जा रही है।

पढ़ें: प्लास्टर की जगह पैर में बांध दिया कार्टन, बिहार में फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हो गई उजागर
 
विज्ञापन

3 of 4
छत से टपकता पानी - फोटो : अमर उजाला

सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है जब SKMCH में अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई हो। इससे पहले भी अस्पताल में गंदगी, उपकरणों की कमी, और स्टाफ की लापरवाही को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती हैं। यह घटनाक्रम साफ दर्शाता है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिलने के बजाय असुविधा और संकट का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

4 of 4
मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों में नाराजगी
इस घटना को लेकर शहरवासियों और मरीजों के परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की यह हालत है, तो ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें