झड़प के बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
तीन ट्रैक्टर जब्त, पुलिस जांच में जुटी
एसडीपीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बालू माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं, वहीं पुलिस की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।