परिवार को बुरी नजरों से बचाने के लिए सजावट में नींबू और मिर्च का इस्तेमाल किया जा रहा है। 10 सर्कुलर स्थित सरकारी आवास को वैसे तो फूलों से सजाया संवारा जा रहा है, लेकिन साथ ही जगह जगह नींबू और मिर्च भी लगाए गए हैं। पंडित राजनंदन झा का कहना है कि शादी में नींबू और मिर्च का कोई व्यावहारिक पक्ष तो नहीं है, लेकिन लोग बुरी नजर से बचने के लिए नींबू और मिर्च लगाते हैं।