फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?

Wed, 15 Apr 2026 03:18 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Samrat Choudhary: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सीएमओ पहुंचकर पदभार संभाला।
विज्ञापन
1 of 5
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नीतीश सरकार में गृह विभाग का जिम्मा संभाल चुके सम्राट चौधरी ने बुधवार को राजधानी पटना स्थित लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई बड़े नेता और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
शपथ के बाद नीतीश कुमार से मिलते सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
शपथ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री से मिले सम्राट चौधरी
बिहार की सत्ता का ताज पहनने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इसके बाद सचिवालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
CMO पहुंचकर चार्ज लेते सम्राट - फोटो : सम्राट चौधरी
सीएमओ में संभाला पदभार
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे सीएम ऑफिस (सीएमओ) पहुंचे। यहां मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिस कुर्सी पर 20 वर्षों तक नीतीश कुमार बैठे, अब उस पर सम्राट चौधरी ने बैठकर मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

4 of 5
अधिकारियों संग बैठक करते सीएम सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों को दिया निर्देश
इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएमओ में पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्य सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी सरकार के कामकाज को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स पर जताया आभार
शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के विकास और समृद्धि के लिए हर कदम समर्पित रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के मार्गदर्शन में वे सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

ये भी पढ़ें:  बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जदयू से दो डिप्टी सीएम; किसने क्या कहा?


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें