कार ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
कारकेड में ओवरटेक को लेकर भिड़े अंगरक्षक
जानकारी के मुताबिक, घटना तब हुई जब राहुल गांधी देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कारकेड के साथ निकले। इसी दौरान राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव और औरंगाबाद जिले के नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह के अंगरक्षक एक-दूसरे के वाहन को ओवरटेक करने को लेकर भिड़ गए। पहले तो बात केवल बहस तक रही, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।
सांसद के अंगरक्षकों ने विधायक के सुरक्षाकर्मियों पर धावा बोल दिया और उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि विधायक के अंगरक्षक बचाव तक नहीं कर सके।