फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी, मुख्य पार्षद को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 28 Oct 2024 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में शहरवासियों और मुख्य पार्षद के बीच तीखी बहस होती रही, जो करीब दो घंटे तक चली। प्रदर्शनकारियों की मांग रखी कि नगर परिषद लिखित आश्वासन दे कि कचरा डंपिंग यार्ड को तय समय सीमा में हटा लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 5
अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में अदरी नदी के पास नगर परिषद द्वारा अघोषित रूप से कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने के खिलाफ सोमवार को औरंगाबाद शहर के वार्ड-29 के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। शहरवासी सड़कों पर उतर आए और नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कचरा गिराने आए वाहन को भी रोक दिया और पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन

2 of 5
अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य पार्षद को सुननी पड़ी खरी-खोटी
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित जनता ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की।
 
विज्ञापन

3 of 5
अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शहरवासियों और मुख्य पार्षद के बीच तीखी बहस होती रही, जो करीब दो घंटे तक चली। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नगर परिषद लिखित आश्वासन दे कि कचरा डंपिंग यार्ड को तय समय सीमा में हटा लिया जाएगा।
 

4 of 5
अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
कचरा डंपिंग बंद करने का आश्वासन
मुख्य पार्षद ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि दो दिनों के भीतर अदरी नदी के पास कचरा गिराना पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद ही शहरवासी शांत हुए और जाम हटाने को तैयार हुए। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण पुरानी जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
समस्या के समाधान का आश्वासन
मुख्य पार्षद उदय गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद कचरा डंपिंग और रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने के प्रति गंभीर है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है। जैसे ही यह तलाश पूरी होगी, कचरा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें