फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया OTA में सेना की शानदार मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले, पहली बार दिखा रोबोट म्यूल का जलवा

Fri, 07 Mar 2025 09:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया ओटीए के राज्यवर्धन स्टेडियम में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना की ताकत और जांबाजों के अद्भुत कौशल का प्रदर्शन हुआ। देखें तस्वीरें...।
विज्ञापन
1 of 4
गया ओटीए में सेना के शानदार प्रदर्शन ने मोहा सबका मन - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 170 कैडेट्स भारतीय सेना के विभिन्न विंग्स में कमीशन हासिल करेंगे। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ओटीए के राज्यवर्धन स्टेडियम में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना की ताकत और जांबाजों के अद्भुत कौशल का प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर ईस्टर्न कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 
श्वेत अश्व टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन
बैंगलोर स्थित मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल की ‘श्वेत अश्व’ टीम ने अपने हैरतअंगेज घुड़सवारी करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। घोड़ों पर संतुलन बनाते हुए सैनिकों ने जोश और जज्बे की अद्भुत मिसाल पेश की।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
गया ओटीए में सेना के शानदार प्रदर्शन ने मोहा सबका मन - फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों के कैडेट्स बनेंगे सेना के अफसर
उत्तर प्रदेश से 25, आंध्र प्रदेश से चार, असम से दो, बिहार से छह, छत्तीसगढ़ से एक, दिल्ली से सात, गुजरात से पांच, हरियाणा से 14, हिमाचल प्रदेश से नौ, जम्मू-कश्मीर से पांच, झारखंड से एक, कर्नाटक से नौ, केरल से चार, मध्य प्रदेश से 15, महाराष्ट्र से 22, ओडिशा से दो, पंजाब से पांच, राजस्थान से 12, तमिलनाडु से 10, त्रिपुरा से एक, उत्तराखंड से 10 और पश्चिम बंगाल से एक कैडेट सैन्य अधिकारी बनेंगे। खास बात यह है कि इस बैच में 18 महिला कैडेट्स भी शामिल हैं।
 
स्काई डाइविंग ने दर्शकों को किया रोमांचित
कार्यक्रम में 6,500 फीट की ऊंचाई से सात स्काई डाइवर्स ने छलांग लगाई और पैराशूट के सहारे ओटीए स्टेडियम में सुरक्षित लैंडिंग की। सेना के जवानों ने यह दिखाया कि दुश्मन के इलाके में किस तरह पैराशूट के जरिए उतरकर सैन्य अभियान को अंजाम दिया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
गया ओटीए में सेना के शानदार प्रदर्शन ने मोहा सबका मन - फोटो : अमर उजाला
पहली बार सेना में दिखा रोबोट म्यूल
गया ओटीए में इस बार पहली बार रोबोटिक म्यूल्स का प्रदर्शन किया गया। ये रोबोटिक मशीनें डॉग्स जैसी फुर्ती, खच्चर जैसी भार उठाने की क्षमता और दुश्मन की लोकेशन ट्रैक करने की तकनीक से लैस हैं। इनमें पांच हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगे हैं, जो डेटा स्टोर करते हैं। ये लगातार दो घंटे तक 52 किलो वजन उठा सकते हैं। युद्धक्षेत्र में सैन्य उपकरण और गोला-बारूद ले जाने में मददगार साबित होंगे।
 
माइक्रोलाइट विमान का शानदार प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत माइक्रोलाइट विमान के अद्भुत प्रदर्शन से हुई। इसके अलावा, इक्विटेशन शो (घुड़सवारी प्रदर्शन), कॉम्बैट फ्री फॉल (युद्ध क्षेत्र में कूदने की तकनीक), मोटरसाइकिल डिस्प्ले, गटका और भांगड़ा नृत्य और सेना के बैंड द्वारा मधुर धुनों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
गया ओटीए में सेना के शानदार प्रदर्शन ने मोहा सबका मन - फोटो : अमर उजाला
जमीन से आसमान तक दिखी भारतीय सेना की ताकत
पूरे मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। घुड़सवारी में एक सैनिक ने भाले से जमीन पर रखा टुकड़ा उठाया, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट ने टचडाउन कर फिर से उड़ान भरी और मोटरसाइकिल पर जवानों ने अद्भुत संतुलन दिखाया।
 
भारतीय सेना की शक्ति पर गर्व
इस शानदार प्रदर्शन ने भारतीय सेना की ताकत, अनुशासन और बहादुरी को दर्शकों के सामने पेश किया। गया ओटीए में पासिंग आउट परेड से पहले यह कार्यक्रम कैडेट्स के जोश और जज्बे को और बढ़ाने वाला साबित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें