लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से छुटकारा पाने का फैसला कर लिया है। उनका कहना है कि राज्य की जनता नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहती। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका ध्यान विकास के लिए काम करने के बजाय केवल मुख्यमंत्री बने रहने पर है।