फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeno Emara: भारत में लॉन्च हुई सस्ती ई-बाइक, फुल चार्ज में 100 Km की रेंज, ओला-एथर की कर सकती है छुट्टी

Wed, 21 May 2025 05:29 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zeno Emara Eletric Bike: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी जेनो ने देश की पहली स्पोर्ट यूटिलिटी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘एमारा’ को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दमदार फीचर्स और 100 किमी की रेंज के साथ कई इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर की छुट्टी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Zeno Emara - फोटो : Zeno
देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप जेनो (Zeno) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘एमारा’ (Emara) को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्पोर्ट यूटिलिटी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (SUEM) है। इस बाइक को 2025 के आखिर तक भारतीय सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकेगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
Zeno Emara Battery - फोटो : Zeno
100 किमी की रेंज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा
जेनो एमारा एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें दी गई बैटरी को पोर्टेबल चार्जर से 5 से 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि टाइप 6 फास्ट चार्जर से यह महज 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, स्वैप स्टेशन पर इसे 60 से 75 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Zeno Emara - फोटो : Zeno
डिजाइन और फीचर्स में एडवेंचर बाइक जैसी झलक
बाइक की डिजाइनिंग में स्पोर्ट और एडवेंचर दोनों का तालमेल देखने को मिलता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, 6.3 इंच का डिजिटल डैश, और लंबी सीट दी गई है। इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के टायर्स, सामने टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर जैसे एडवांस सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

4 of 6
Zeno Emara - फोटो : Zeno
वजन और एक्सेसरीज में जबरदस्त विकल्प
बाइक का कर्ब वेट 160 किलोग्राम है और इसके साथ 100 लीटर का रियर स्टोरेज बॉक्स और 30 लीटर के लगेज पैनियर जैसे ऑप्शनल एक्सेसरीज उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें जेरी कैन जैसे दिखने वाले बैटरी एक्सटेंशन की सुविधा भी दी गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
परफॉर्मेंस और स्पीड - फोटो : AI
परफॉर्मेंस और स्पीड
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में 7.8 सेकेंड का समय देता है। बाइक की अधिकतम स्पीड 90 किमी/घंटा है और यह 30 डिग्री तक की ढलान पर भी आसानी से चढ़ सकती है। इसमें दो बैटरी पैक दिए गए हैं जो कुल 4kWh ऊर्जा क्षमता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कीमत की जानकारी - फोटो : Zeno
कीमत की जानकारी
जेनो एमारा को पहले 5,000 ग्राहकों के लिए कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद इसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें