फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safty Tips: आसान तरीके अपनाकर अपनी कार को रख सकते हैं सेफ, जानें कितना होगा खर्च

Wed, 14 Sep 2022 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेहनत करके पैसा जोड़ते हैं और उससे अपने सपनों की कार खरीदते हैं। अगर आपके सपनों की कार को चोर की नजर लग जाए तो आप कितना परेशान होंगे। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपनी कार को कैसे सुरक्षित रख सकते हैँ।
 
विज्ञापन
1 of 6
कार को सुरक्षित रखने के तरीके - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके भी मन में कार के लिए चिंता रहती है कि कोई उसे चुरा ना ले तो हम इस खबर में आपकी चिंता खत्म करने के तरीके बता रहे हैं। आसान से तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार को सुरक्षित तो बना ही सकते हैं साथ ही बिना चिंता कहीं पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम

2 of 6
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉक दिया जाता है लेकिन अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो चिंता की बात नहीं है। आप बाहर से इसे आसानी से लगवा सकते हैं। एक रिमोट के जरिए चलने वाले इस सिस्टम से आप अपनी कार के सभी गेट और डिग्गी को एक ही बार में लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सिस्टम लगाते समय इसे बैटरी से जोड़ा जाता है और साथ में कार में सायरन लगाया जाता है। अगर आपकी कार को कोई खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बज जाता है और इसकी जानकारी आपको भी मिल जाती है। बाजार में इसकी कीमत चार-पांच हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

स्टेयरिंग लॉक

3 of 6
स्टेयरिंग लॉक - फोटो : सोशल मीडिया
कई कारों में स्टेयरिंग लॉक भी मिलता है लेकिन जिन कारों में ये लॉक नहीं लगा होता उनमें आप बाहर से इसे लगवा सकते हैं। कार की चाबी निकालने के बाद स्टेयरिंग लॉक के जरिए आपका स्टेयरिंग लॉक हो जाता है जिसके बाद वो घूमता नहीं है और चाबी लगाकर ही इसे अनलॉक भी किया जाता है। इसलिए अगर कार में स्टेयरिंग लॉक लगा होता है तो स्टेयरिंग को किसी भी दिशा में घुमाया नहीं जा सकता। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती और आसानी से दो हजार रुपये के आस-पास मिल जाता है।

गियर लॉक

4 of 6
गियर लॉक - फोटो : सोशल मीडिया
नाम के मुताबिक ही ये काम करता है। कार में इसका काम गियर सिस्टम को ही लॉक करना होता है। कार बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी एक गियर में डालकर इसे लगाते हैं जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है। बाजार में इसकी कीमत एक-दो हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

टायर लॉक

5 of 6
टायर लॉक - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेयरिंग और गियर लॉक की तरह टायर लॉक भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इस लॉक को टायर के साथ सेट कर दिया जाता है जिसके बाद कोशिश करने पर भी टायर नहीं घूमता। ये बहुत कारगर उपाय है जिसको लगाने के बाद आपकी कार चोरी से बच सकती है। इसकी कीमत भी बाकी लॉक की तरह दो हजार रुपये के आस-पास से शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस 

6 of 6
जीपीएस सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम को जीपीएस के नाम से जाना जाता है। ऊपर बताए गए सभी उपायों को भी कोई चोर हटाने में सफल हो जाता है तो भी जीपीएस के जरिए आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर किसी कारण से आपकी कार चोरी हो जाती है जिसमें जीपीएस लगा हुआ है तो पुलिस आसानी से कार की लोकेशन को ट्रेस कर सकती है और चोर को पकड़कर आपकी कार आपको लौटा सकती है। इसे लगवाने में भी ज्यादा खर्च नहीं होता सिर्फ तीन-चार हजार रुपये में आप इसे कार में फिट करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें