फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Diesel Cars: भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 डीजल कारें, कौन सी है आपकी पसंदीदा

Sat, 28 Dec 2024 07:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कारों में डीजल इंजन ऑप्शन उपभोक्ताओं के बीच एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। चूंकि उत्सर्जन मानदंड सख्त हो गए हैं, इसलिए भारत में प्रमुख वाहन निर्माताओं ने कारों में डीजल इंजन को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Kia Sonet SUV Car - फोटो : Kia India
भारत में कारों में डीजल इंजन ऑप्शन उपभोक्ताओं के बीच एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। चूंकि उत्सर्जन मानदंड सख्त हो गए हैं, इसलिए भारत में प्रमुख वाहन निर्माताओं ने कारों में डीजल इंजन को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है। पहले बाजार में बड़े पैमाने पर बिकने वाली कारों में डीजल इंजन दिया जाता था। लेकिन अब सिर्फ कुछ ही विकल्प बचे हैं। इस समय, बाजार में सबसे सस्ती डीजल कार टाटा अल्ट्रोज डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन

2 of 6
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रोज इस समय भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे सस्ती डीजल कार है। अल्ट्रोज में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 BHP का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एक सब-4 मीटर एसयूवी है। महिंद्रा की यह गाड़ी ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय विकल्प है। बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 76 BHP का पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

4 of 6
Kia Sonet X-Line - फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 115 BHP का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह छह-स्पीड मैनुअल, IMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) आम बोलेरो जैसी ही है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 100 BHP का पावर और 210 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा XUV 3XO) एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है। जो अपने सेगमेंट में किआ सोनेट को टक्कर देती है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 115 BHP का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे छह-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें