फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: साल 2022 में लॉन्च होने वाले टॉप-5 पेट्रोल स्कूटर, जानें इनकी कीमत और खूबियां

Thu, 22 Dec 2022 07:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
साल 2022 को इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले स्कूटरों के लिए कोई खास नहीं कहा जा सकता है। इस सेगमेंट में किसी भी बड़े दोपहिया वाहन निर्माता ने कोई नया उत्पाद नहीं लॉन्च किया। भले ही चाहे नया हो या पुराना हर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रहा था। न्यू लॉन्च सिर्फ एक नए खिलाड़ी Keeway (कीवे) से हुए, जबकि घरेलू स्कूटर दिग्गजों ने इसके बजाय मौजूदा वर्जन को अपडेट करने का फैसला किया। तो, क्या यह माना जाए कि ICE स्कूटर के दिन लद गए हैं? बिलकुल नहीं! ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इस सेगमेंट में मांग अभी भी बहुत ज्यादा है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी विकसित हो रहा है। इसलिए पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर अभी भी कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए कमाई का जरिया बना हुआ है। लेकिन एक नए उत्पाद की कमी चिंताजनक लगती है। यहां हम आपको बता रहे हैं साल 2022 में आए पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के बारे में, जो न्यू लॉन्च थे या अपडेट के साथ आए। 
विज्ञापन

2 of 10
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
TVS NTorq 125 XT
TVS NTorq 125 XT लोकप्रिय 125 सीसी स्कूटर के लिए एक बड़ा अपडेट था और यह इसका अब तक का सबसे महंगा वैरिएंट भी है। 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर, यह NTorq रेंज में एंट्री-लेवल वैरिएंट की तुलना में लगभग 23,000 रुपये महंगा है। इसमें जो ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं उसके लिए, मॉडल एक नए नियॉन ग्रीन पेंट स्कीम के साथ अपडेटेड ग्राफिक्स, लाइटर अलॉय व्हील्स के साथ एक अलग डिजाइन और अपडेटेड डिजिटल कंसोल के साथ आता है।
विज्ञापन

3 of 10
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
NTorq 125 XT में एक नई TFT स्क्रीन और एक LCD यूनिट दी गई है, जिसमें वॉयस असिस्टेंस और ट्रैक फंक्शन जैसे फीचर्स हैं, जिससे यह मौसम, समाचार, क्रिकेट, सोशल मीडिया और अन्य चीजों के बारे में सूचनाएं देता है।  यह मॉडल IntelliGo स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ साइलेंट-स्टार्ट सिस्टम से भी लैस है। हालांकि इसके परफॉरमेंस फ्यूचर्स या हार्डवेयर में कोई अपग्रेड नहीं किए गए थे। 

4 of 10
Keeway Vieste 300 - फोटो : Keeway
Keeway Vieste 300
इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में एंट्री करते हुए, Adishwar Auto Ride India (आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया) ने हंगेरियन ब्रांड Keeway (कीवे) को प्रीमियम स्कूटरों के साथ पेश किया। Keeway Vieste 300 (कीवे विएस्ट 300) साल के दो नए लॉन्च में से एक था। Vieste 300 एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है जिसमें 278 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 18.4 बीएचपी का पावर और 22 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बड़ा और आक्रामक है, कुछ ऐसा जो हमने वास्तव में अभी तक स्कूटर में नहीं देखा है।

इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक सस्पेंशन सहित कुछ प्रीमियम उपकरण मिलते हैं। मॉडल भी डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस, कीलेस इग्निशन, 12-लीटर ईंधन टैंक और बहुत सारे फीचर्स से लैस है। हालांकि 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में Vieste 300 स्कूटर एक महंगा सौदा लग सकता है। 
विज्ञापन

5 of 10
Keeway Sixties 300i - फोटो : Keeway
Keeway Sixties 300i
साल के दूसरे नए लॉन्च की बात करें तो Keeway Sixties 300i (कीवे सिक्सटीज 300i) अपनी मैकेनिकल डिटेल्स Vieste 300 के साथ साझा करता है। लेकिन यह एक ज्यादा रेट्रो थीम दिया गया है। ओल्ड-स्कूल स्टाइल वाला Sixties 300i अपने लुक की वजह से सबका ध्यान आकर्षित करता है। 
विज्ञापन

6 of 10
Keeway Sixties 300i - फोटो : Keeway
इसमें पावर के लिए वही 278 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो Vieste 300 में दिया गया है। यह इंजन 18.4 बीएचपी और 22 एनएम का आउटपुट देता है। फीचर लिस्ट भी समान है और इसी तरह 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत भी बराबर है, जो कि इस सेगमेंट के स्कूटर के लिए काफी ज्यादा कही जा सकती है। 
विज्ञापन

7 of 10
Hero Pleasure plus xtec - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Pleasure+ 110 XTEC
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) का स्कूटर सेगमेंट में बड़ा कदम नया Vida इलेक्ट्रिक ब्रांड था। लेकिन कंपनी अभी भी अपने पोर्टफोलियो में पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के साथ एक एक्टिव खिलाड़ी बनी हुई है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय और अच्छी बिक्री वाले स्कूटर Pleasure+ को इस साल की शुरुआत में एक अपडेट के साथ उतारा। Hero Pleasure+ 110 XTEC एडिशन एंट्री-लेवल स्कूटर में कुछ दिलचस्प अपडेट लेकर आया, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया डिजिटल कंसोल भी शामिल है। 

8 of 10
Hero Pleasure Plus Xtec - फोटो : Hero Motocorp
इसमें नया एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट भी है जो 25 प्रतिशत ज्यादा चमकीला है, नया क्रोम एक्सेंट और एक पिलियन सीट बैकरेस्ट है। ज्यादा लंबी लाइफ देने के लिए स्कूटर के फ्रंट फेंडर को भी मेटल से रिप्लेस कर दिया गया। Pleasure+ 110 XTEC को फेस्टिव सीजन के लिए सही समय पर एक आकर्षक जुबिलेंट येलो कलर स्कीम भी हासिल हुआ। 

9 of 10
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
Suzuki Burgman Street EX
स्कूटर सेगमेंट में सबसे हालिया लॉन्च नए Suzuki Burgman Street EX वैरिएंट के साथ हुआ। नए वैरिएंट की कीमत 1.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में 19,000 रुपये ज्यादा महंगा बनाता है। नया EX एडिशन स्कूटर में बड़े बदलाव लाता है जिसमें नई पेंट स्कीम के साथ ही प्लास्टिक पार्ट्स ब्लैक कलर में दिए गए हैं। इस मॉडल में आखिरकार 12-इंच का एक बड़ा रियर टायर दिया गया है, जो बेहतर सिटी राइडिंग और हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल देता है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
अपनी विश्वसनीयता और दक्षता के लिए जाने जाने वाले आजमाए हुए 124 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन से आने वाले पावर के साथ कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। बर्मन स्ट्रीट इस सेगमेंट में हमेशा से एक पावरफुल ऑप्शन था और अपडेट्स को  हमेशा सराहा जाता है, लेकिन इसकी एक कीमत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें