दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिल रहे प्रोत्साहन के साथ ही भारत में भी इसकी धूम है। भारत में वाहनों के इलेक्ट्रिकिफिकेशन (विद्युतिकरण) की बहुत जोशोखरोश के साथ शुरुआत हो गई है। इस साल न सिर्फ चार-पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कुछ महत्वपूर्ण लॉन्च हुए हैं, बल्कि कुछ प्रमुख दोपहिया वाहनों ने पहले दिन से ही उपभोक्ताओं को आकर्षित भी किया है। यहां हम आपको बता रहे इस साल भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में लॉन्च हुए टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
Ola S1
ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल 15 अगस्त को अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने का एलान किया। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दो ट्रिम्स S1 और S1 Pro में आता है। बेस ट्रिम S1 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,099 रुपये से शुरू होती है। जबकि हायर ट्रिम S1 Pro की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,10,149 रुपये है। S1 वेरिएंट 2.98 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार फुल चार्जिंग पर 121 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है।
विज्ञापन
2 of 13
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
जबकि प्रीमियम ट्रिम S1 Pro में 3.97kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो स्कूटर को 181 किमी की रेंज देता है। दोनों मॉडल ओला के मालिकाना वाली बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) के साथ आते हैं, जो एक्टिव रूप से बैटरी के स्थायित्व, परफॉर्मेंस, रेंज और सुरक्षा की निगरानी करता है।
विज्ञापन
3 of 13
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One
ओला इलेक्ट्रिक के लॉन्च के बाद, बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो पोर्टेबल भी है। इसलिए, कोई भी इस ई-स्कूटर से लिथियम-आयन बैटरी पैक को अलग कर सकता है और इसे घर पर चार्ज कर सकता है।
4 of 13
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर को एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किमी और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किमी की ड्राइविंग रेंज का वादा करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, माइनस सब्सिडी) है।
विज्ञापन
5 of 13
Komaki TN95
- फोटो : Komaki
Komaki TN95
Komaki (कोमाकी) ने बैटरी से चलने वाले अपने तीन दोपहिया वाहन TN95, SE और M5 लॉन्च किए हैं। TN95 और SE इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिनकी कीमत क्रमशः 98,000 रुपये और 96,000 रुपये है। जबकि M5 मॉडल एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत 99,000 रुपये है। ये सभी वाहन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Komaki M5 Electric Bike
- फोटो : Komaki Electric Vehicles
TN95 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है। एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 100 किमी से 150 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मॉडल के फुल टेक्निकल डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
7 of 13
Mr Harsh Didwania explaning newly launched Soul electric two wheeler
- फोटो : EeVe India
EeVe Soul
EeVe India (ईवी इंडिया) ने 1.39 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर EeVe Soul (ईवी सोल) लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर यूरोपियन टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड पर आधारित है।
8 of 13
EeVe Soul launch (from L-R Mr Abhijeet Sinha (NHEV), Harsh Didwania (Founder EeVeIndia), Mr Sudhendu Jyoti Sinha (Advisor NITI Aayog) and Abhai Srivastav of EeVe India
- फोटो : EeVe India
ईवी आईओटी इनेबल्ड, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, यूएसबी पोर्ट, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम जियो-टैगिंग, कीलेस एक्सपीरियंस, रिवर्स मोड और जियो-फेंसिंग से लैस है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर यूजर को 120 किमी से ज्यादा की रेंज देता है।
9 of 13
Bounce Infinity Electric Scooter
- फोटो : Bounce
Bounce Infinity
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Bounce (बाउंस) ने हाल ही में अपना नया Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैटरी और चार्जर सहित 68,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, स्कूटर की कीमत बिना बैटरी के 36,000 रुपये है। यह बाजार में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे वैकल्पिक बैटरी के साथ पेश किया गया है।
10 of 13
Bounce Infinity Electric Scooter
- फोटो : Bounce
कंपनी इस ई-स्कूटर को 'सर्विस एज ए बैटरी' ऑप्शन के साथ भी बेच रही है जो ग्राहकों को बैटरी के बिना वाहन का विकल्प चुनने की अनुमति देता है। इसकी दो किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 85 किमी की रेंज देता है।
11 of 13
PureEV EPluto 7G Electric Scooter
- फोटो : PureEV
Pure ePluto 7G Vespa
हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी PURE ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Pure EV EPluto 7G को लॉन्च किया था। अपने लुक और स्टाइल में स्कूटर Vespa स्कूटर की याद दिलाता है। लेकिन यह एक फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें बहुत सारी खासियतें हैं। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक और डिजाइन काफी हद तक Vespa और Bajaj Chetak EV की तरह नजर आता है। इसका हेडलैंप गोल है, जिसमें क्रोम फिनिश मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसके जरिए राइडर को सभी जरूरी जानकारियां मिलती हैं। स्कूटर में स्मार्ट लॉक और चोरी से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट फीचर भी दिया गया है। मॉडर्न जमाने के स्कूटरों में सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद अहम फीचर है।
12 of 13
PureEV EPluto 7G Electric Scooter
- फोटो : PureEV
बैटरी और रेंज
Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 1500W की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है। जिससे यह ई-स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें पोर्टेबल 60V 2.5kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इस बैटरी पैक को आसानी से घर में चार्ज किया जा सकत है। बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब चार घंटे का समय लगता है। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म दिया गया है। Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 83,999 रुपये है। फिलहाल स्कूटर की बिक्री कपंनी की डीलरशिप के जरिए की जा रही है। इस स्कूटर के खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की नजदीकी डीलरशिप के बारे में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।