Tata Nexon EV
- फोटो : social media
क्या है खास?
Tata Nexon EV देश की सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। टाटा नेक्सन ईवी में कुछ फीचर स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंटस में मिलते हैं। इन फीचर्स में ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑल फोर पावर विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, फोन एंड वॉयस कंट्रोल्स समेत 35 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर मिलते हैं।
जहां 23.72 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली Hyundai Kona सिंगल चार्ज में 450 किमी तक चलती है, तो 20.88 लाख रुपये की कीमत वाली MG ZS EV सिंगल चार्जिंग में 340 किमी तक की दूरी तय करती है। वहीं 13.99 लाख रुपये की कीमत वाली टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 312 किमी तक की दूरी तय करती है। नेक्सन ईवी को IP67 सर्टिफिकेशन रेटिंग मिली है।
चार्जिंग ऑप्शन की बात करें, तो नेक्सन ईवी के साथ 3.3kW का बंडल चार्जर मिलता है, जो आठ घंटों में गाड़ी को 20 से 100 फीसदी तक चार्ज कर देता है। जबकि 25 kW का फास्ट चार्जर मात्र 60 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज कर देता है।