भारत के पेट्रोल पंपों पर क्या ग्राहकों को प्योर पेट्रोल (बिना इथेनॉल वाला), E10 और E20 पेट्रोल के बीच अपनी पसंद का ईंधन चुनने की आजादी मिलेगी? पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को इस पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि पेट्रोल पंपों पर इन तीनों ईंधनों का अलग-अलग विकल्प मिलना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में तीन अलग-अलग तरह के ईंधन की सप्लाई चेन को बनाए रखना लॉजिस्टिक्स के लिहाज से बेहद जटिल, आर्थिक रूप से नुकसानदेह और पूरी तरह से अनावश्यक होगा।
सरकार का मजबूत पक्ष है कि E20 (20% इथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल) एक बेहद साफ, तकनीकी रूप से बेहतरीन ईंधन है। जिसे व्यापक टेस्टिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पूरे समर्थन के बाद ही बाजार में उतारा गया है।