फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hybrid Cars: हाइब्रिड कार के 5 बड़े फायदे जान गए, तो पेट्रोल-डीजल गाड़ियां लगने लगेंगी बेकार

Wed, 05 Feb 2025 04:01 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां हम Hybrid Cars की पांच बड़ी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका पेट्रोल और डीजल कारों से मोह भंग हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Prius Flex Fuel Hybrid - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से बढ़ते प्रदूषण और इंधन की बढ़ती कीमतों के बीच हाइब्रिड कारें (Hybrid Cars) ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन रही हैं। ये गाड़ियां पारंपरिक ईंधन और इलेक्ट्रिक पावर दोनों का इस्तेमाल करती हैं, जिससे न केवल माइलेज बेहतर होता है, बल्कि पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है।

यहां हम Hybrid Cars की पांच बड़ी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका पेट्रोल और डीजल कारों से मोह भंग हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ईंधन की बचत और ज्यादा माइलेज

2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
हाइब्रिड कारें पारंपरिक पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का भी इस्तेमाल करती हैं। कम स्पीड पर हाइब्रिड कार इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और माइलेज बढ़ता है। आमतौर पर एक हाइब्रिड कार पेट्रल से चलने वाली कार के मुकाबले 20-30% तक अधिक माइलेज दे सकती है।
विज्ञापन

कम उत्सर्जन और ईको फ्रेंडली

3 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder Festival Limited Edition - फोटो : Toyota
चूकिं हाइब्रिड गाड़ियों में इंजन के साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल होता है, ये पारंपरिक कारों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करती हैं। इससे हवा की गुणवत्ता बेहतर होती है और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी वैश्विक समस्या में भी निपटने में मदद मिलती है।

स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस

4 of 6
Toyota Innova HyCross MPV - फोटो : Toyota
इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से हाइब्रिड कारें बेहद स्मूथ और साइलेंट ड्राइविंग अनुभव देती हैं। इसमें इंजन का शोर कम होता है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक बनता है।
विज्ञापन

ऑटोमैटिक रीजेनरेटिव ब्रेकिंग

5 of 6
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
हाइब्रिड कारों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होता है, जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करता है। यह तकनीक कार की ऊर्जा बचाने में मदद करती है और बैटरी की लाइफ बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो-मेंटनेंस और लंबी उम्र

6 of 6
लो-मेंटनेंस और लंबी उम्र - फोटो : VinFast
हाइब्रिड कारों में इंजन की वर्कलोड कम होने के कारण इनका मेंटनेंस पारंपरिक गाड़ियों की तुलना में कम होता है। इससे इनके पार्ट्स की उम्र भी लंबी होती है।

क्या है भारत में हाइब्रिड कारों का भविष्य?
सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हाइब्रिड कारों को भी एक अच्छे विकल्प के रूप में देख रही है। हाल ही में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारत में हाइब्रिड मॉडल लॉन्च की हैं, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। अगर क्लीम मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जाए तो आने वाले वर्षों में हाइब्रिड कारों की मांग और बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें