आज सड़कों पर दौड़ती किसी भी कार, बाइक, बस या ट्रक को देखिए, आपको एक चीज सब में एक जैसी दिखेगी। वह है काले रंग के टायर। भले ही आज देखकर ऐसा लगे कि टायर हमेशा से ही काले रंग के होते आए हैं, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। वाहन उद्योग के शुरुआती दौर में टायरों का रंग सफेद या हल्का क्रीम होता था।
तो फिर ऐसा क्या हुआ कि सफेद रंग के टायर अचानक पूरी दुनिया में काले हो गए? इसका जवाब छिपा है विज्ञान और टायरों को ज्यादा मजबूत व लंबे समय तक टिकाऊ बनाने की जरूरत में।