फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Kicks, Hyundai Creta और Kia Seltos में कौन है बेहतर, जानिए फीचर्स और कीमत

Tue, 19 May 2020 04:13 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Nissan Kicks Vs Hyundai Creta Vs Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala
Nissan कंपनी ने अपनी नई Kicks को सोमवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी बीएस 6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें 1.3-लीटर टर्बो इंजन का विकल्प भी दिया गया है। इस कार को सात वैरिएंट में पेश किया गया है। बता दें कि इस कार का सीधा मुकाबला तीन दिग्गज कारों से होने जा रहा है। Nissan Kicks की टक्कर बाजार में ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) और एमजी हेक्टर (MG Hector) जैसी एसयूवी से होगी। Nissan कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में आई है।  
विज्ञापन

2 of 5
2020 Hyundai Creta, Kia Seltos - फोटो : AmarUjala

Nissan Kicks, Hyundai Creta, Kia Seltos और MG Hector का माइलेज

Hyundai Creta का 1.5 लीटर डीजल इंजन वैरिएंट 21.4 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है। वहीं Kia Seltos का इंजन 20.8 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। Creta का 1.5 पेट्रोल वर्जन 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि Seltos में प्रयोग किया गया यही इंजन 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसके अलावा Creta का 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 16.8 और Seltos में प्रयोग किया गया यही इंजन 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।  

वहीं  Kissan Kicks के माइलेज की बात करें तो नए इंजन के साथ यह एसयूवी 16.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।  जबकि MG Hector का माइलेज 13.96 से 17.41 किलोमीटर प्रति लीटर है। मैनुअल डीजल वेरिएंट का माइलेज 17.41 किलोमीटर प्रति लीटर है। मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 15.81 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 13.96 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन

3 of 5
Kia Seltos, Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Creta और Kia Seltos के फीचर्स 

Seltos की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह इसके फीचर्स हैं। नई Creta में भी कई फीचर ऐसे हैं, जो सेल्टोस में भी दिए गए हैं। दोनों ही गाड़ियों में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 7-इंच एमआईडी, 8-स्पीकर्स के साथ बोस स्टीरियो सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, एयर प्यूरिफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, थ्री ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स- स्नो, सैंड नॉर्मल जैसे फीचर हैं। दोनों ही एसयूवी में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। ह्यूंदै ने इन्हें इको, कंफर्ट, और स्पोर्ट्स मोड्स का नाम दिया है। दोनों ही एसयूवी में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी- किआ सेल्टोस में UVO कनेक्टिंग सूट और ह्यूंदै क्रेटा में ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिलती है। हालांकि क्रेटा में हेड्स अप डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती हैं, जो सेल्टोस में दी गई हैं। वहीं कुछ फीचर सेल्टोस में नहीं हैं, जो क्रेटा में दिए गए हैं।

4 of 5
Nissan Kicks और MG Hector - फोटो : Social Media

Nissan Kicks और MG Hector के फीचर्स

Nissan Kicks का दावा है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में उतारी गई है। यह कार एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी के साथ उपलब्ध होगी। कपनी का कहना है कि यह मौजूदा सीवीटी की तुलना में 40 फीसदी अधिक कुशल है। बता दें कि Kicks 2020 स्मार्ट वॉच से कनेक्ट होगी। इसमें रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और ट्विन पार्सल शेल्फ जैसे फीचर्स होंगे। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, फ्रंट फॉग लैंप्स के साथ कॉर्नरिंग फंक्शन, लेदर-रैप्ड सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, जैसे अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। कार को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। वहीं कार में पहले से अधिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और डुअल एयरबैग दिए गए हैं। नई कार छह मोनोटोन कलर में उपलब्ध होगी। इनमें ब्लेड सिल्वर, नाइट शेड, ब्रॉन्ज ग्रे, फायर रेड, पर्ल व्हाइट, डीप ब्लू पर्ल, और तीन ड्यूल-टोन कलर स्कीम कलर शामिल हैं।

वहीं MG Hector बीएस6 में एबीएस + ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। जबकि इसके टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा 360 डिग्री सराउंड का कैमरा मिलेगा। इसमें पावर्ड टेल गेट, 6-एयरबैग्स, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरैमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks - फोटो : Social Media

कीमत

नई Nissan Kicks कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9,49,990 लाख रुपये है, जो 14,14,990 रुपये तक जाती है। इसके 1.5-लीटर इंजन में दो वैरिएंट हैं जनकी कीमत क्रमश: 9,49,990
और 9,99,990 रुपये है। वहीं इसके 1.3 Turbo MT में चार वैरिएंट हैं जिनकी कीमत क्रमश: 11,84,990, 12,64,990, 13,69,990 और 13,89,990 लाख रुपये है। जबकि 1.3 Turbo CVT वैरिएंट की कीमत क्रमश: 13,44,990 और 14,14,990 लाख रुपये है। यानी कंपनी ने इसे 7 वैरिएंट में पेश किया है। 

वहीं Kia Seltos की शुरुआती कीमत  9.89 लाख रुपये है जो कि 17.34 लाख तक जाती है। जबकि Hyundai Creta की शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये है जो कि 17.44 लाख रुपये तक जाती है। 

जबकि एमजी हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें