अगर आप लोन पर 15 लाख रुपये की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी मासिक सैलरी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी इसे अफोर्ड करने लायक है या नहीं। कार खरीदते समय सिर्फ ऑन-रोड प्राइस ही नहीं, बल्कि EMI, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और फ्यूल खर्च को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
विज्ञापन
कैसे तय करें सैलरी के हिसाब से बजट?
2 of 5
तय करें बजट
- फोटो : Kia
कई लोग लोन लेकर कार खरीदने का सपना पूरा करते हैं। लेकिन कार खरीदते समय आपको फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए ताकि आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिट न बिगड़े। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार लोन लेने का एक सुरक्षित फॉर्मूला यह है कि आपकी EMI आपकी नेट मंथली इनकम के 15-20 प्रतिशत से ज्यादा न हो।
विज्ञापन
15 लाख की कार के लिए कितनी होगी EMI?
3 of 5
15 लाख की कार के लिए कितनी होगी EMI?
- फोटो : Jeep India
मानकर चलें कि आप 15 लाख रुपये की कार खरीद रहे हैं और उसके कीमत का 20% (3 लाख रुपये) डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 12,00,000 रुपये का लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक 5 साल के लिए 9-10% की ब्याज दर पर कार लोन देते हैं। इस आधार पर कार की अनुमानित EMI 24,910 रुपये से 25,496 प्रति माह तक हो सकती है।
कितनी होनी चाहिए सैलरी?
4 of 5
कितनी होनी चाहिए सैलरी?
- फोटो : Honda
इस फॉर्मूले के अनुसार, अगर आपकी मंथली इनकम 1,25,000 रुपये या उससे अधिक है, तो आप बिना ज्यादा फाइनेंशियल दबाव के 15 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं। हालांकि आपको अन्य खर्चों पर भी ध्यान देना होगा, जैसे कि इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और फ्यूल खर्च जिसपर सालाना 1 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्च हो सकता है।
अगर आपकी सैलरी 1.25 लाख रुपये से कम है, तो आपको अपने बजट के अनुसार एक किफायती कार का विकल्प चुनना चाहिए। बिना सोचे-समझे महंगी कार खरीदने से फाइनेंशियल स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए EMI कैलकुलेशन, डाउन पेमेंट और बाकी खर्चों को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लें।