फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Waiting Period SUV: कार खरीदने जा रहे हैं तो जान लें, ये हैं हाई वेटिंग पीरियड वाली 10 एसयूवी

Sat, 13 May 2023 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत में कार की बिक्री के ग्राफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, उद्योग अभी भी महामारी के प्रभाव से उबर रहा है। कच्चे माल की कमी के साथ मिल कर इन बदलावों ने ऑटो उद्योग पर दीर्घकालिक प्रभाव डाला। इस तरह के प्रभावों में कम उत्पादन दर और इसकी वजह से, विभिन्न मॉडलों के लिए लंबा वेटिंग पीरियड होता है। इसे कुछ मॉडलों की उच्च मांग के साथ जोड़कर देखें तो, वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक तक पहुंच गया है। यहां हम आपको उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी भारत में सबसे लंबी वेटिंग पीरियड है।
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
इस लिस्ट की शुरुआत करें तो, Mahindra Thar (महिंद्रा थार) भारतीय बाजार में 17 महीने तक की वेटिंग पीरियड के साथ टॉप पर है। इस लाइफस्टाइल एसयूवी के न्यू जेनरेशन अपडेट के साथ इस मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है और तब से इसकी वेटिंग पीरियड सबसे लंबी बनी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इस ऑफ-रोडर के बाद, दूसरे स्थान पर भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा की एक और एसयूवी Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) है। लेटेस्ट स्कॉर्पियो-एन की लॉन्च के समय कार की मांग चरम पर थी और इसलिए कुछ वैरिएंट्स के लिए 15 महीने तक की वेटिंग पीरियड हो गई।

4 of 8
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
इसी तरह, Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) 12 महीने तक की वेटिंग पीरियड थी, जिससे यह भारत में सबसे लंबे वेटिंग पीरियड वाली मिड-साइज एसयूवी बन गई।
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा की एक और एसयूवी XUV700 है। फीचर्स से भरपूर इस 7-सीटर एसयूवी की भारत में लॉन्चिंग के बाद से ही काफी डिमांड रही है और इसकी चाहत बरकरार है। इस मांग की वजह से एसयूवी के लिए 12 महीने तक की वेटिंग पीरियड हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
भारत में सबसे लंबी वेटिंग पीरियड वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) 10 महीने तक के वेटिंग पीरियड के साथ सूची में पांचवें नंबर पर है। हालांकि, इसके लिए इतना वेटिंग पीरियड इसलिए है क्योंकि इस एसयूवी की लंबे समय से मांग बनी हुई है और यह लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में अपनी जगह बना पाई है।
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
ब्रेजा के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में, Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) है जो लंबे समय से अपनी लोकप्रियता की वजह से 7 महीने तक के वेटिंग पीरियड के साथ छठे स्थान पर है। Hyundai Venue 7 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ सातवें स्थान पर है। 
विज्ञापन

8 of 8
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
आठवें स्थान पर Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) है जिसका वेटिंग पीरियड 6 महीने है। इसके बाद 3 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ नौवें स्थान पर Kia Seltos (किआ सेल्टोस) है। और 10वें नंबर पर Tata Nexon (टाटा नेक्सन) है जिसके लिए वेटिंग पीरियड 3 महीने है। यानी अगर आपको किसी एसयूवी कार के लिए सबसे कम इंतजार करना पड़ेगा तो वे सेल्टोस और नेक्सन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें