फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन ने दो महीनों में 5000 से ज्यादा वर्टस सेडान की डिलीवरी की, जानें इसकी खूबियां

Fri, 02 Sep 2022 08:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने शुक्रवार को एलान किया कि Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) के साथ उसे ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और उसकी भारतीय पारी की शुरुआत बेहतरीन कही जा सकती है। कंपनी ने बताया कि Volkswagen Virtus की लॉन्चिंग के बाद से दो महीनों में सेडान की लगभग 5,000 यूनिट्स की डिलीवरी की गई है। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन वर्टस को इस साल जून में प्रीमियम मिड-साइज सेडान सेगमेंट में उतारा गया था। फॉक्सवैगन वर्टस कार एक दिन में सबसे ज्यादा ग्राहकों को डिलीवर की जाने वाली एकमात्र सेडान होने का भी रिकॉर्ड बना चुकी है और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ वर्टस का स्वागत किया। गुप्ता ने कहा, "फॉक्सवैगन वर्टस भारत में प्रीमियम मिड-साइज सेडान सेगमेंट में 'बिग बाय' डिजाइन और फीचर्स के साथ एक मजबूत उत्पाद पेशकश है।" फॉक्सवैगन ने फॉक्सवैगन सब्सक्रिप्शन और पावर लीज के तहत वर्टस सेडान भी पेश किया और ग्राहकों को अपने पसंदीदा ओनरशिप मॉडल में से चुनने का ज्यादा विकल्प देती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Volkswagen Virtus Sedan production - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Virtus के वैरिएंट्स और कीमत

नई Volkswagen Virtus सेडान 6 वैरिएंट्स में उपलब्ध है - Comfortline 1.0 MT (कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी), Highline 1.0 MT (हाईलाइन 1.0 एमटी), Highline 1.0 AT (हाईलाइन 1.0 एटी), Topline 1.0 MT (टॉपलाइन 1.0 एमटी), Topline 1.0 AT (टॉपलाइन 1.0 एटी) और GT 1.5 DCT (जीटी 1.5 डीसीटी)। 
 
Volkswagen Virtus के वैरिएंट्स कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
Comfortline 1.0 MT 11.22 लाख
Highline 1.0 MT 12.98 लाख
Highline 1.0 AT 14.27 लाख
Topline 1.0 MT 14.42 लाख
Topline 1.0 AT 15.72 लाख
GT Line 1.5 DCT 17.92 लाख

4 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
Volkswagen Virtus दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें एक 1.5-लीटर TSI EVO इंजन जिसमें ACT मिलेगा और एक 1.0-लीटर TSI इंजन है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी शामिल हैं। परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट 150 PS का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि डायनेमिक लाइन वैरिएंट 115 PS का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करेगा। 

सेगमेंट में सबसे बड़ी
साइज की बात करें तो फॉक्सवैगन वर्टस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
फॉक्सवैगन वर्टस के लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह मिड-साइज सेडान एक शार्प लुक के साथ आती है। यह ऑटोमेकर के समकालीन डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। बंपर में ब्लैक मेश और क्रोम एक्सेंट हैं।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी 16-इंच रेजर ब्लैक अलॉय व्हील, टर्न इंडिकेटर इंटीग्रेटेड ORVMs, क्लीन शीट विजुअल अपीयरेंस और लोअर बॉडी पर कैरेक्टर लाइंस मिलते हैं। फॉक्सवैगन वर्टस सेडान में ग्लॉसी ब्लैक रियर स्पॉयलर, डुअल-टोन रूफ और GT बैजिंग दी गई है। फ्रंट रेड ब्रेक कैलिपर्स इस सेडान कार के स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
शानदार फीचर्स
इस सेडान कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। स्टाइल और फीचर्स के लिहाज से कार एक प्रीमियम फील देती है। डैशबोर्ड में 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, एक बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ इसमें रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं। इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स और केबिन के अंदर आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है। 

यह सेडान काफी आरामदायक है और इसमें पीछे की तरफ यात्रियों के लिए काफी जगह है। विंडो का बड़ा साइज और सेगमेंट में सबसे बड़ा 521 लीटर का बूट स्पेस लंबी यात्राओं के लिए वर्टस को पसंदीदा ऑप्शन बना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
फॉक्सवैगन का दावा है कि Virtus सेडान कार 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर डिफ्लेशन वार्निंग (टायर पंचर चेतावनी) सहित 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। फॉक्सवैगन का दावा है कि दरवाजों में साइड इफेक्ट प्रोटेक्शन बीम और इंपैक्ट-एब्सॉर्बिंग बॉडी कंपोनेंट्स इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें