फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VocalforLocal: ये हैं देश की ‘मेड इन इंडिया’ कारें, जान कर आप भी करेंगे गर्व!

Thu, 18 Jun 2020 04:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Sonakshi Sinha with DC avanti - फोटो : For Refernce Only
गलवां घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हिंसा झड़प हुई, जिसके बाद पूरा देश चीन के खिलाफ आक्रोश से भरा हुआ है। देशभर में चीनी सामान का बायकॉट हो रहा है। खुद प्रधानमंत्री भी ‘वोकल फॉर लोकल’ की पैरवी कर चुके हैं। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुछ भारतीय कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा पूरी तरह से अपनी कारों को बनाने में 'मेक इन इंडिया' का समर्थन कर रही हैं। जानते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली 'मेक इन इंडिया' कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Tata Nexon Facelift - फोटो : for Reference Only

टाटा नेक्सन

टाटा भी अपनी इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को ‘वोकल फॉर लोकल’ बता कर प्रचारित कर रही है। यह पहली कार थी जिसे ग्लोबल NCAP क्रेशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118.3 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.3 लीटर डीजल इंजन 108 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें ईएसपी, रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल, एबीएस-ईबीडी, रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 11
Mahindra xuv 300 - फोटो : for Reference Only

महिंद्रा XUV300

महिंद्रा ने इस एसयूवी को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं यह जिसे ग्लोबल NCAP क्रेशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग वाली कंपनी की पहली कार है और देश की दूसरी एसयूवी है। यह एसयूवी 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 108 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही, इसकका 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 7-एयरबैग्स, ऑल 4-डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, हीटेड ORVM, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल जोन एसी, स्मार्ट स्टीयरिंग सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं।             
 
 

4 of 11
Tata Safari Dicor - फोटो : for Reference Only

टाटा सफारी

टाटा की यह पहली एसयूवी थी, जिसे कंपनी ने खुद बनाया था। लगभग 20 साल इस एसयूवी  ने देश की सड़कों से लेकर सेना तक में जगह बनाई। इसे पहली देसी एसयूवी का खिताब भी दिया गया। 1998 में लॉन्च हुई सफारी 4X4 ऑप्शन के साथ आती थी। वहीं इसमें टर्बो डीजल इंजन दिया गया था, जो 89 बीएचपी की पावर देता था। वहीं टाटा ने इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था। सोचिए 15 साल पहले लॉन्च हुई सफारी में भी एबीए और ईबीडी आता था।
 
 
विज्ञापन

5 of 11
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : for Reference Only

ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios

शानदार फीचर से लैस इस कार को ह्यूंदै यहीं देश में बना रही है। यह ह्यूंदै आई10 का अपग्रेडेड मॉडल है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन, 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन, जो 81 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है, 1.2 लीटर ड़ीजल इंजन, जो 74 एचपी की पावर और 180 एनएम का टॉर्क के अलावा 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 98 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है।
 
 
विज्ञापन

6 of 11
DC Avanti - फोटो : For Refernce Only

डीसी अवंति

देश के प्रसिद्ध कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने पहली स्पोर्ट्स कार बनाई थी, जिसे देश में डिजाइन और डेवलेप किया गया था। इस कार में रेनो का 2.0 लीटर इंजन लगा है, जो 310 एचपी की पावर और 340 एनएम का पीक टॉर्क देता है। अवंति स्पेशल एडिशन में पैडल शिफ्टर्स लगे होते हैं।            
 
 
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : For Reference Only

महिंद्रा स्कॉर्पियो

टाटा सफारी के बाद देश में सबसे पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो ही रही है। भले ही सफारी बंद हो गई है, लेकिन 18 सालों में स्कॉर्पियो का क्रेज आज भी बरकरार है। कभी प्रधानमंत्री मोदी ही गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो से ही चलते थे। इसमें 2.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन आता है, जो 140 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। नई स्कॉर्पियों में महिंद्रा ने कई नए फीचर शामिल किए हैं।
 
 

8 of 11
2020 Hyundai VERNA Sedan - फोटो : for reference only

ह्यूंदै वरना

हाल ही में ह्यूंदै ने 2020 वरना को लॉन्च किया है। नई वरना को तीन इंजन ऑप्शंस, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड जीडीआई पेट्रोल इंजन 98.63 एचपी की पावर औक 172 एनएम टॉर्क, 1.5 लीटर ड़ीजल इंजन के साथ 113.4 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क, के साथ आती है। नई वरना में इतने फीचर है, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंते हैं। इनमें वायरलेस चार्जर, स्मार्ट बूट ऑप्शन, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे खास फीचर मिलते हैं।         
 
 

9 of 11
Mahindra E2O Charge - फोटो : for reference Only

महिंद्रा ई2ओ

देश में जब इलेंक्ट्रिक कारों को लेकर कोई जागरूकता नहीं थी, तब महिंद्रा ने अपनी पहली फ्यूचर रेडी कार को तैयार किया था। इसमें 19 KW का 3-फेज एसी इंडक्शन मोटर आती है, जो 70 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्टफोन एप कनेक्टिविटी, एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी जैसे फीचर मिलते हैं।

10 of 11
ford ecosport - फोटो : For Refernce Only

फोर्ड इकोस्पोर्ट

देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी फोर्ड इकोस्पोर्ट को चेन्नई के प्लांट में बनाया गया था। इसे शुरुआत में यूरोपीय बाजारो में बेचा गया। इस सेगमेंट में बाकी गाड़ियों के आने से पहली पीढ़ी की फोर्ड इकोस्पोर्ट काफी हिट हुई थी। वहीं नई इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर का तीन सिलेंडर वाला इंजन मिलता है, जो 122 एचपी की पावर और 149 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं खास बात यह है कि भारत में ही बनने वाली यह गाड़ी यूरोपीय देशों के अलावा उत्तरी अमेरिका को भी निर्यात की जाती है।
विज्ञापन

11 of 11
Ratan Tata Cars - फोटो : For Refernce Only

टाटा नैनो

देश की सबसे छोटी स्वीदेशी कार की बात न हो, तो ऐसा असंभव है। रतन टाटा ने आम आदमी के सपनों की कार के सपने को सच कर दिखाया और देश के सामने सबसे सस्ती और छोटी कार पेश की। मात्र एक लाख रुपये की कीमत में आने वाली यह कार पूरी तरह से देश में ही बनाई गई। हालांकि अब इस कार का निर्माण बंद हो चुका है लेकिन इसका इतिहास हमेशा जिंदा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें