फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIA की नई छोटी SUV मचाएगी धमाल, Nexon, Vitara Brezza और XUV300 से होगा मुकाबला

Mon, 09 Dec 2019 01:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia Stonic - फोटो : auto expo 2018
Kia Motors मोटर्स भारतीय बाजार में नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। किआ की यह छोटी एसयूवी पैरेंट कंपनी की Hyundai Venue पर बेस्ड होगी, जो कॉमन प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आएगी। किआ की इस सब-4मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला Vitara Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV300 और Ford Ecosport से होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Kia Stonic - फोटो : Team-BHP

ऑटो एक्सपो में शोकेस

कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Kia QYI कोडनेम वाली इस नई एसयूवी को अगले साल 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा और साल के आखिर में लॉन्च की जाएगी।। यह किआ की भारत में पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और तीसरी कार होगी। अभी भारतीय बाजार में किआ की सिर्फ एक कार सेल्टॉस एसयूवी आती है। अगले साल की शुरुआत में कंपनी कार्निवल एमपीवी लॉन्च करेगी, जिसके बाद QYI को बाजार में उतारेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kia QYI Testing - फोटो : Team-BHP

Hyundai Venue से इंस्पार्यड

Kia QYI की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल 2020 तक बाजार में लॉन्च हो जाएगी। वहीं इसमें कई फीचर ऐसे होंगे जो Hyundai Venue से इंस्पार्यड होंगे। गौरतलब है कि सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस में भी कई फीचर कॉमन होंगे। Kia QYI में सनरूफ, बिल्ट-इन 2.5 फिल्टर, 8-इंच टच स्क्रीन, ई-सिम के साथ Kia UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की मदद से डोर लॉक-अनलॉक के अलावा क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को रिमोट से ही कंट्रोल किया जा सकेगा।
 

4 of 5
Kia Stonic Yellow - फोटो : Social Media

मिलेंगे ये इंजन ऑप्शन

वहीं इसमें BS6 उत्सर्जन मानक वाला 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, किआ सेल्टोसे में भी आता है। टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन और डीजल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। 1.2 लीटर का इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Stonic Rear - फोटो : Social Media

कीमत सात से 11 लाख रुपये के बीच

वहीं 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं BS6 डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। Kia QYI की कीमत सात से 11 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। Kia QYI से मुकाबले के लिए रेनो भी अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में HBC के नाम से सब-4मीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें