फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitara Brezza और Venue को टक्कर देगी Nissan की छोटी SUV, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 Mar 2020 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Nissan Juke Designers - फोटो : autofutures
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर्स सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी कर रही है। निशान की कोशिश है कि इस सेगमेंट की बादशाह Maruti Vitara Brezza और Hyundai Venue को पछाड़ा जाए। इसके निसान जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी छोटी एसयूवी लाने जा रही है। निसान ने अपनी इस कार के कुछ टीजर भी जारी किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan

नाम Nissan Magnite!

इस कार का नाम Nissan Magnite रखा जा सकता है, जो सब-4 मीटर एसयूवी होगी। निसान इस गाड़ी को अगले चार महीनों में लॉन्च कर सकती है। निसान ने इस कार के लिए पिछले साल ट्रेडमार्क भी फाइल किया था, जिसमें इसका नाम डेटसन मैगनाइट रखा था। निसान की इस कार को मॉडिफाइड CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर निसान क्विड को भी बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
2020 Nissan Juke - फोटो : Nissan

फ्रंट लुक निसान किक्स जैसा

इस कार का मुकाबला ब्रेजा और वेन्यू सो तो होगा ही, साथ ही अपकमिग Kia Sonet और Renault HBC से भी होगा। कंपनी की तरफ से जारी इसकी टीजर से दिख रहा है कि मैग्नाइट में उठी हुई बोनेट लाइन के साथ फ्लोटिंग रूफ डिजाइन मिलेगा। इसका फ्रंट लुक निसान किक्स से मिलता जुलता है। इसके निसान ग्रिल के दोनों कोनों पर दिए गए शार्प एंगुलर हेडलैंप्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाते हैं।

4 of 5
Nissan Magnite SUV tail lamp teaser - फोटो : Nissan

मिलेगी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

वहीं इसमें दी गई हनीकॉम्ब लुक वाली एलईडी टेललाइट्स इसे प्रीमियम टच देती हैं। किक्स की तरङ इसमें चौड़ा सी-पिलर मिलेगा, साथ ही इसमें चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग भी मिलेगी। इसकी बॉडी कुछ-कुछ निसान जूक क्रॉसओवर जैसी है, जो जापान में खूब बिकती है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी। वहीं इसमें वेन्यू, क्रेटा, सेल्टोस और हेक्टर की तरह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Nissan Juke Rear and Front - फोटो : Nissan

डेमलर एजी ने बनाया इंजन

इसे 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा, जिसका कोडनेम HR10 रखा गया है। यही पावरट्रेन कंपनी की आने वाली रेनो एचबीसी में भी दिखेगा। यह इंजन 152 एनएम का टॉर्क और 100 पीएस की पावर देगा। इसमें Xtronic CVT का फीचर मिलेगा। इस इंजन को रेनो-निसान-मित्सुबिशी ने डेमलर एजी के साथ मिलकर बनाया है। नई गाड़ी की कीमत सात से 10 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें