फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: करोड़ों की गाड़ियों से सजा है विराट कोहली का गैराज, देखें उनका कार कलेक्शन

Sun, 18 May 2025 05:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार मौजूदगी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले विराट कोहली का कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके गैराज में करोड़ों की लग्ज़री और स्पोर्ट्स कारों की भरमार है।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : ANI
Virat Kohli Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और जोशीले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, हालांकि वह वनडे और टी20 प्रारूप में अपना जलवा बरकरार रखेंगे। क्रिकेट के मैदान पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाले विराट कोहली का लाइफस्टाइल भी उतना ही शानदार है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें शामिल हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी और स्टारडम को पूरी तरह बयां करती हैं। आइए जानते हैं विराट कोहली के पास कौन-कौन सी कारें हैं और उनकी क्या खासियतें हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेंज रोवर वोग - फोटो : Range Rover
रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
विराट कोहली के कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग एक दमदार SUV के रूप में शामिल है। इसमें 3.0-लीटर इंजनियम टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 MHEV (माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) इंजन दिया गया है, जो 394 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस लग्जरी एसयूवी की शुरुआती कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
ऑडी R8 LMX - फोटो : Audi
ऑडी R8 LMX (Audi R8 LMX)
कोहली की गाड़ियों में ऑडी की शानदार स्पोर्ट्स कार R8 LMX भी शामिल है। इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये से भी अधिक है। यह कार 5.2-लीटर V10 इंजन से लैस है, जो 602 बीएचपी की ताकत और 560 एनएम का टॉर्क देती है।

4 of 6
Audi R8 V10 Plus - फोटो : Audi
ऑडी R8 V10 प्लस (Audi R8 V10 Plus)
विराट के कार कलेक्शन की शान मानी जाती है ऑडी R8 V10 प्लस। यह कार भी 5.2-लीटर V10 इंजन के साथ आती है, जो 602 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देती है। इसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

5 of 6
Bentley Flying Spur - फोटो : Bentley
बेंटले फ्लाइंग स्पर (Bentley Flying Spur)
ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड बेंटले की फ्लाइंग स्पर भी कोहली के गैराज की शोभा बढ़ा रही है। इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार बेमिसाल मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bentley Continental GT - फोटो : Bentley
बेंटले कॉन्टिनेंटल GT (Bentley Continental GT)
कोहली की गाड़ियों की फेहरिस्त में बेंटले कॉन्टिनेंटल GT भी शामिल है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है जिनमें 4.0-लीटर V8 ट्विन-टर्बो हाइब्रिड और 6.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन शामिल है, जो पावर और डिजाइन का बेहतरीन मेल पेश करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें