फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VinFast: भारत आने से पहले फंडिंग की तलाश में विनफास्ट, भारतीय सरकारी बैंकों से ₹1,600 करोड़ का लोन मांगा

Fri, 30 May 2025 07:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी VinFast (विनफास्ट) काफी समय से भारतीय बाजार में भव्य तरीके से एंट्री करने की योजना बना रही है। हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी को कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो शायद उसे भारत में शुरुआत करने से रोक रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Vinfast Electric Car - फोटो : Vinfast
वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी VinFast (विनफास्ट) काफी समय से भारतीय बाजार में भव्य तरीके से एंट्री करने की योजना बना रही है। पिछले साल के आखिर में कंपनी ने एलान किया था कि वह भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी, जो कि उसका ग्लोबल प्रोडक्शन हब बनेगा। इस फैक्ट्री में हर साल 50,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनेंगी। और उम्मीद की जा रही थी कि इसका उत्पादन 2025 के बीच तक शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 300: नई 2025 कावासाकी निंजा 300 हुई लॉन्च, भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक
विज्ञापन

2 of 6
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
वित्तीय चुनौतियों में फंसी विनफास्ट
हालांकि, इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपने कुछ मॉडल्स दिखाने के बाद से विनफास्ट की ओर से कोई बड़ी घोषणा नहीं आई है। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी को कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो शायद उसे भारत में शुरुआत करने से रोक रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनफास्ट भारतीय सार्वजनिक बैंकों से 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,600 करोड़ रुपये) तक का कर्ज लेने की कोशिश कर रही है। ये बातचीत फिलहाल शुरुआती स्तर पर है और शर्तों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उन बैंकों में शामिल हैं जो इस बातचीत का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Ford Recalls: फोर्ड ने 10 लाख से ज्यादा कारें वापस मंगाईं, वाहन में आई यह गड़बड़ी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 6
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
भारत में पहली बार फंड जुटाने की कोशिश
यह पहली बार है जब विनफास्ट भारतीय बैंकों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। ये कर्ज भारत के बाहरी वाणिज्यिक ऋण (एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग) (ECB) नियमों के तहत रुपये या विदेशी मुद्रा में दिया जा सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह भारत में अपने ऑपरेशंस के लिए संभावित पार्टनर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से बातचीत कर रही है। और जैसे ही कुछ तय होता है, वह इसकी आधिकारिक जानकारी देगी।

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन

4 of 6
VinFast VF9 - फोटो : VinFast
बजट फ्रेंडली भारतीय बाजार को टारगेट कर रही है कंपनी
विनफास्ट की योजना है कि वह 30 जून को तमिलनाडु में अपनी इलेक्ट्रिक कार फैक्ट्री का उद्घाटन करे। कंपनी फिलहाल अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को अंतिम रूप देने में लगी है। VF6 और VF7 मॉडल्स की बुकिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि कॉम्पैक्ट VF3 मॉडल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
विज्ञापन

5 of 6
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
एशियाई बाजारों की ओर झुकाव
पश्चिमी देशों में लॉजिस्टिक्स की ज्यादा लागत के चलते कंपनी अब अपना ध्यान एशिया के बाजारों की ओर शिफ्ट कर रही है। अप्रैल में विनफास्ट के फाउंडर और सीईओ फाम न्हात वुओंग ने विनग्रुप के शेयरहोल्डर्स से कहा था कि कंपनी वियतनाम, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में अपने पैर मजबूत करने पर फोकस करेगी।

विनफास्ट की योजना है कि वह अक्तूबर तक इंडोनेशिया में भी एक नया प्लांट शुरू करे और इस साल वियतनाम में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर करे। पश्चिमी बाजारों में भारी प्रतिस्पर्धा और घाटे का सामना करते हुए कंपनी अब बजट-फ्रेंडली एशियाई मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
कंपनी के संस्थापक की बड़ी व्यक्तिगत पूंजी निवेश
कंपनी के संस्थापक वुओंग ने 2023 से अब तक विनफास्ट में करीब 1 अरब डॉलर (8,000 करोड़ रुपये) का निजी निवेश किया है। और 2026 तक 2 अरब डॉलर और लगाने का वादा किया है। विनफास्ट की पेरेंट कंपनी विनग्रुप भी कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंशन के लिए 1.4 अरब डॉलर तक के लोन देने का वादा कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें - Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें