Road Rage: रोड रेज की घटनाएं देशभर में बढ़ रही हैं, जिनमें कई बार गाड़ियों को नुकसान पहुंचता है। सवाल यह उठता है कि अगर आपकी गाड़ी रोड रेज में डैमेज हो जाए, तो क्या आपको इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा?
विज्ञापन
1 of 7
रोड रेज में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया जाता है
- फोटो : AI
ट्रैफिक के बढ़ते दबाव और लोगों में धैर्य की कमी के चलते रोड रेज की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं में कई बार गाड़ियों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जाता है। अब सवाल उठता है कि अगर आपकी गाड़ी इस तरह के विवाद में डैमेज हो जाए, तो क्या बीमा कंपनी इसकी भरपाई करेगी?
विज्ञापन
2 of 7
Car Insurance
- फोटो : Freepik
क्या कहता है मोटर इंश्योरेंस नियम?
बीमा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर रोड रेज के दौरान आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है और आपने कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी ली है, तो कुछ शर्तों के साथ क्लेम किया जा सकता है। हालांकि, इस पर पूरी तरह निर्भर करता है कि घटना किस प्रकार की थी और पुलिस रिपोर्ट में क्या दर्ज है।
विज्ञापन
3 of 7
रोड रेज
- फोटो : AI
जानबूझकर हुई तो क्लेम मुश्किल
अगर यह साबित हो जाता है कि वाहन मालिक या ड्राइवर ने जानबूझकर झगड़ा किया या गाड़ी को नुकसान पहुंचाने में भागीदारी की, तो बीमा कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर सकती है। बीमा पॉलिसी आमतौर पर "इंटेन्शनल डैमेज" को कवर नहीं करती है।
4 of 7
FIR दर्ज करवाएं
- फोटो : अमर उजाला
FIR और सबूत जरूरी
इस तरह के मामलों में बीमा क्लेम के लिए FIR दर्ज कराना जरूरी होता है। इसके साथ ही CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान और गाड़ी की तस्वीरें जैसी चीज़ें भी क्लेम को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कार इंश्योरेंस
- फोटो : Freepik
थर्ड पार्टी क्लेम नहीं होगा लागू
अगर आपके वाहन को किसी और ने नुकसान पहुंचाया है और आपकी पॉलिसी थर्ड पार्टी है, तो आपको क्लेम नहीं मिलेगा। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस केवल दूसरे व्यक्ति या वाहन को नुकसान पहुंचने पर कवर करता है, न कि आपके खुद के वाहन को।
विज्ञापन
6 of 7
क्या करें वाहन मालिक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या करें वाहन मालिक?
अगर आपकी गाड़ी रोड रेज में क्षतिग्रस्त हो गई है, तो सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करें और सारी घटना का रिकॉर्ड रखें। साथ ही, अपने बीमा एजेंट से संपर्क कर के क्लेम प्रक्रिया की जानकारी लें। कई बार बीमा कंपनियां कुछ मामलों को ‘एक्सेप्शन’ के तहत भी देख सकती हैं, खासकर जब आप निर्दोष साबित हों।
रोड रेज से बचें
सड़क पर गाड़ी चलाते समय दिमाग को हमेशा ठंडा रखें। अगर आप संयम बरतेंगे तो आप और आपकी गाड़ी दोनों की सुरक्षा बनी रहेगी। सड़क पर अगर आपसे कोई झगड़ना चाहे तो उसे नजरअंदाज करें। झगड़े के लिए न ही किसी को उसकाएं और न ही किसी को बुरा-भला कहें। रोड रेज में उलझने पर न केवल कानूनी दिक्कतें बढ़ती हैं, बल्कि बीमा क्लेम भी खटाई में पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहना ही समझदारी है।