Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
एचएचटीएसए का मानना है कि गाड़ी में मैनुअल डोर रिलीज का विकल्प मौजूद है, लेकिन यह अक्सर बच्चों के लिए मुश्किल होता है, और हर ड्राइवर को भी इसकी जानकारी नहीं होती। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दिक्कत तब आती है जब इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक को गाड़ी से पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलता। कई रिपेयर रिकॉर्ड में लो-वोल्टेज बैटरी बदलने की बात सामने आई है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि किसी मालिक को लो-वोल्टेज बैटरी फेलियर की चेतावनी पहले से नहीं मिली।
अगर शुरुआती जांच में यह समस्या सही साबित होती है तो अमेरिका में अब तक बेची गई लगभग हर Model Y को रिकॉल करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Honda WN7: होंडा ने दिखाई भविष्य की झलक, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7, मिलेगी 130 किमी की रेंज
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा