फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS की नई Apache RR 310 भारत में 28 मई को होगी लॉन्च, होंगे ये बदलाव

Sun, 19 May 2019 10:43 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : Google
TVS मोटर की अपाचे सीरिज काफी पॉपुलर हो चुकी है। खबर है कि कंपनी अब नई अपग्रेड अपाचे RR 310 को भारत में 28 मई को लांच करने जा रही है। कंपनी ने इस बाइक का टीजर भी लांच कर दिया है। कंपनी नए मॉडल में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई अपग्रेड्स करेगी।  
 
 
विज्ञापन

28 मई को को होगी लांच

2 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : google
अपाचे RR 310 को सबसे पहले साथ 2017 में लांच किया था और ग्राहकों ने इसे काफी पसंद भी किया। इस बार नई अपाचे में विजुअल और मकैनिकल दोनों अपडेट्स किये जायेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव इसलिए किये जा रहे हैं क्योकिं मौजूदा मॉडल के इंजन में वाइब्रेशन की समस्या सामने आ रही है। इसलिए नई अपाचे में इस समस्या को दूर किया गया है। नई अपाचे को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। भारत में मौजूदा मॉडल की कीमत 2.24 लाख रुपये है। लेकिन ऐसा मान रहा है कि नई अपाचे थोड़ी महंगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरफुल इंजन अब होगा पहले से बेहतर

3 of 3
TVS Apache RR 310 - फोटो : google
बात इंजन की करें तो अपाचे RR 310 में 311cc फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। इस इंजन में लिक्विड कूलिंग, ट्विन ओवरहेड कैमशाफ्ट्स, फोर वॉल्व हेड और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इस इंजन को 34bhp की पावर और 28Nm टॉर्क मिलता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। नए अपडेट में कंपनी बाइक में स्लिपर क्लच जोड़ सकती है। मौजूदा बाइक में रियर में मोनोशॉक, फुली डिजिलट इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर अलॉय वीइल्स  और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें