देश में पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच वाहन चालक वैकल्पिक ईंधन विकल्पों में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी कारों की बढ़ती मांग के साथ, वाहन निर्माता आने वाले महीनों में अपने मौजूदा मॉडल लाइनअप पर सीएनजी ऑप्शन पेश करने की योजना बना रहे हैं। इस रेंज में मारुति सुजुकी की बलेनो, सियाज, ब्रेजा, ह्यूंदै की वेन्यू, टाटा मोटर्स की पंच, नेक्सन और टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा सहित वाहन निर्माताओं के कई सीएनजी हैचबैक, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमपीवी शामिल होंगे।
विज्ञापन
2 of 8
Tata Tiago CNG
- फोटो : For Reference Only
सीएनजी सस्ता और माइलेज ज्यादा
पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी कारें न सिर्फ कम प्रदूषण फैलाती हैं बल्कि ये जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की तुलना में सीएनजी सस्ता भी है और माइलेज भी ज्यादा देता है। यदि आप एक कॉम्पैक्ट सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो तीन नए मॉडल सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं जल्द लॉन्च होने वाली CNG हैचबैक कारों के बारे में खास बातें।
विज्ञापन
3 of 8
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno CNG
इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने एरिना और नेक्सा प्रॉडक्ट लाइनअप पर सीएनजी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। नई मारुति बलेनो सीएनजी आने वाले महीनों में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। इस मॉडल में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
4 of 8
Maruti Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
गैसोलीन यूनिट 89PS का पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है। रेगुलर पेट्रोल मॉडल 22 किमी प्रति घंटा से ज्यादा माइलेज का दावा करता है। जबकि बलेनो का CNG मॉडल 25 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift CNG
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक स्विफ्ट को जल्द ही सीएनजी वैरिएंट मिलने वाला है। डिजायर सीएनजी की तरह ही मारुति स्विफ्ट सीएनजी 1.2-लीटर डुअलजेट के12सी पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट के साथ आएगी।
विज्ञापन
6 of 8
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
CNG मोड में यह हैचबैक कार 70bhp का पीक पावर और 95Nm का टार्क जेनरेट करती है। हालांकि रेगुलर पेट्रोल इंजन मॉडल की तुलना में सीएनजी मॉडल का पावर 11bhp और टॉर्क 18Nm कम है।
विज्ञापन
7 of 8
Toyota Glanza 2022
- फोटो : Toyota
Toyota Glanza CNG
2022 टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी मॉडल के आने वाले महीनों में लॉन्च होने की खबर है। इसके पावरट्रेन सिस्टम में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन शामिल होगा।
इसे लोअर और मिड-स्पेक वैरिएंट पर पेश किए जाने की संभावना है। Glanza CNG मॉडल 25 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी। आने वाले सीएनजी हैचबैक की आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख नजदीकी भविष्य में सामने आएगी।