फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FAME-II: केंद्रीय मंत्री ने कहा- फेम-2 स्थानीयकरण मानदंडों का उल्लंघन करने वाली फर्मों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 29 Nov 2022 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने मंगलवार को कहा कि सरकार फ्लैगशिप योजना फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) के तहत स्थानीयकरण मानदंडों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Okinawa Electric Vehicle - फोटो : Okinawa
एसोचैम के एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जिन कंपनियों की जांच चल रही है, उनके लिए सब्सिडी के वितरण पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
FAME II योजना के तहत कंपनियों द्वारा स्थानीयकरण मानदंडों का उल्लंघन करने की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, पांडे ने कहा, "हम इसकी कड़ाई से जांच कर रहे हैं", और कहा, "यदि हमारी शर्त का उल्लंघन किया गया है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" 

4 of 5
Ampere Reo Elite - फोटो : Twitter
सूत्रों के मुताबिक, Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक), Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक), Revolt (रिवॉल्ट), Okoye (ओकोए), Ampere (एम्पीयर) और Jitendra EV (जितेंद्र ईवी) उन कंपनियों में शामिल हैं, जो फेम-2 स्कीम के तहत कथित उल्लंघन के लिए जांच का सामना कर रही हैं। स्कीम के तहत कम से कम 50 फीसदी स्थानीय सोर्सिंग अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jitendra EV Electric Scooter - फोटो : Jitendra EV
ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), जो भारी उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक डोमेन के अंतर्गत आता है, कथित उल्लंघनों की जांच कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें