फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethanol Fuel: नितिन गडकरी ने कहा- इथेनॉल फ्यूल की पेट्रोल से आधी है कीमत, जानें कैसे है सबका फायदा

Fri, 29 Jul 2022 12:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पेट्रोल के विकल्प के रूप में ग्रीन फ्यूल (हरित ईंधन) का इस्तेमाल करने के बहुआयामी फायदों में दृढ़ विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पेट्रोल के विकल्प के रूप में ग्रीन फ्यूल (हरित ईंधन) का इस्तेमाल करने के बहुआयामी फायदों में दृढ़ विश्वास रखते हैं। उनका कहना है कि भारत अपने कच्चे तेल के आयात बिल को काफी कम कर सकता है। साथ ही यह भी कहते हैं कि इथेनॉल आधारित ईंधन को अपनाना पर्यावरण के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि अंतिम उपभोक्ता के लिए कहीं ज्यादा लागत प्रभावी हो सकता है। हाल ही में मीडिया के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि अब एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो यह सुनिश्चित कर सकती है कि पेट्रोल और इथेनॉल मिश्रण का कैलोरी वैल्यू बराबर हो। 
विज्ञापन

2 of 5
इथेनॉल - फोटो : For Reference Only
ईंधन के संदर्भ में कैलोरी वैल्यू का मतलब है उस ईंधन की एक यूनिट के पूरी तरह जलने पर पैदा होने वाली एनर्जी (ऊष्मा) की मात्रा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि एथेनॉल आधारित ईंधन मॉडर्न कारों को पावर दे सकती है, इसकी कैलोरी वैल्यू पेट्रोल के बराबर होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Ethanol plant - फोटो : For Reference Only
गडकरी ने कहा कि रूस के पास टेक्नोलॉजी है और भारत में सक्षम अधिकारी अब दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी) और पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि यह वास्तव में संभव है कि पेट्रोल का एवरेज (माइलेज) इथेनॉल के बराबर हो।" साथ ही गडकरी ने कहा, "इथेनॉल उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में बनाया जाता है। हम इथेनॉल ईंधन स्टेशन खोल रहे हैं और पांच साल में यह पेट्रोल का विकल्प बन जाएगा।" 

4 of 5
Ethanol Apache RTR 200 - फोटो : TVS
गडकरी ने सिर्फ पेट्रोल मॉडल की तुलना में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन में इथेनॉल मिश्रण का इस्तेमाल करते समय लागत के संदर्भ में फायदे की ओर इशारा किया। उन्होंने समझाया, "पेट्रोल की दर 120 (प्रति लीटर) है, इथेनॉल 62 रुपये का है। आधी कीमत पर, एक ही कैलोरी वैल्यू मिल सकता है, इसलिए पेट्रोल की कोई जरूरत नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Traffic - फोटो : PTI
फिर ऐसे देश में उत्सर्जन एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसमें दुनिया के कुछ सबसे प्रदूषित शहर हैं। कई अध्ययनों ने साबित किया है कि इथेनॉल और इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण क्लीन बर्नर हैं और इसलिए अकेले पेट्रोल की तुलना में बहुत कम प्रदूषण करते हैं। गडकरी ने कहा कि यह इथेनॉल का एक और फायदा है और ईंधन विकल्प का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल वाहनों के प्रदूषण को कम करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें