फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में दिखा नए स्कूटरों का जलवा, इन 5 टू-व्हीलर्स के दीवाने हुए दर्शक, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Jan 2025 12:04 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scooters In Auto Expo: यहां हम आपको ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किए गए 5 टू-व्हीलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2025 - फोटो : Hero Motocorp
भारत मण्डपम में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माताओं ने अपने नए मॉडलों को लॉन्च किया। ये टू-व्हीलर्स कई एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किए गए थे। यहां हम आपको ऑटो एक्सपो में पेश किए गए 5 टू-व्हीलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

2 of 6
Hero Xoom 125 और Xoom 160 - फोटो : Bharat Mobility Global Expo 2025
Hero Xoom 125 और Xoom 160
ऑटो एक्सपो में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Xoom स्कूटर के 125सीसी और 160सीसी वर्जन को लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक हीरो जूम 160 भारत का पहला स्कूटर है जो लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है। कंपनी ने इस स्कूटर को जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया है। दोनों स्कूटरों में वाइड हैंडलबार, फुल एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। Xoom 160 में कंपनी ने सिंगल चैनल एबीएस भी दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki Motorcycles
Suzuki Gixxer SF 250
ऑटो एक्सपो में पेश Suzuki Gixxer SF 250 बाइक का नया ब्लैक एंड रेड कलर वेरिएंट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। यह बाइक 250सीसी इंजन से लैस है। सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में इस बाइक के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी लॉन्च किया, जो 85% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के चलने में सक्षम होगी।

4 of 6
Suzuki eAccess - फोटो : Suzuki Motorcycles
Suzuki eAccess
सुजुकी eAccess कंपनी के तरफ से एक और बड़ी लॉन्च रही। यह कंपनी के पॉपुलर Access स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जो फुल चार्ज पर 95km तक चल सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 71  किमी/घंटा है। फास्ट चार्जर की मदद से इसमें लगी 3.07 kWh कैपिसिटी की बैटरी को केवल 2.2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Ampere Xyber - फोटो : Ampere
Ampere Xyber
ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी एम्पीयर ने Ampere Xyber इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया। स्टाइलिश और स्पोर्टी अवतार में पेश की गई ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 200 किमी तक चल सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा तक है। इस ई-बाइक में सामने इन्वर्टेड टेलिस्कोप फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इस बाइक में सेफ्टी का ध्यान रखते हुए डुअल चैनल एबीएस दिया है। Ampere Xyber जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Destini 125 - फोटो : Hero Motocorp
Hero Destini 125
हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो में Destini 125 स्कूटर से नए वर्जन को एक बिल्कुल ही नए रंग में पेश किया। इस स्कूटर को व्हाइट पेंट में वुडन फिनिश एक्सेंट के साथ पेश किया गया था। Destini 125 स्कूटर को कंपनी 125सीसी इंजन में पेश करती है। मार्केट में इस स्कूटर का मुकाबला एक्टिवा 125, टीवीएस जुपिटर और एक्सेस 125 जैसे स्कूटरों से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें