Hero Xtreme 125R
- फोटो : Hero Motocorp
हीरो और टीवीएस का दमदार प्रदर्शन
हीरो मोटोकॉर्प दिसंबर में घरेलू बाजार का सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला ब्रांड रहा। कंपनी ने घरेलू दोपहिया डिस्पैच में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 4,19,243 यूनिट्स की बिक्री की। कुल डिस्पैच 40 प्रतिशत बढ़कर 4,56,479 यूनिट्स रहा, जो बाजार अनुमानों से कहीं बेहतर था। हालांकि नवंबर में त्योहारों के कारण आई असाधारण मांग के बाद दिसंबर में बिक्री में गिरावट दिखी। निर्यात भी 21 प्रतिशत बढ़कर 37,236 यूनिट्स पर पहुंच गया।
हीरो के पोर्टफोलियो में मोटरसाइकिलों का दबदबा बना रहा, जबकि स्कूटर सेगमेंट में नई लॉन्च और कम बेस के चलते बिक्री दोगुनी से ज्यादा रही। अक्तूबर से दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 17 लाख यूनिट्स का डिस्पैच किया, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय बढ़त है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: हाईवे यात्रियों को टोल में बड़ी राहत! निर्माणाधीन सड़कों पर आधा शुल्क, आंशिक एक्सप्रेसवे पर NH जैसे रेट