फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Avanza: टोयोटा ला रही नई सात सीटर एमपीवी, मिलेगी अर्टिगा, कैरेंस और ट्राइबर को चुनौती

Mon, 19 Sep 2022 04:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा जल्द ही भारतीय बाजार में नई सात सीटर एमपीवी लाने जा रही है। इसके आने के बाद इस सेगमेंट में पहले से मौजूद मारुति अर्टिगा, किया कैरेंस और रेनो ट्राइबर जैसी कारों को कड़ी चुनौती मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
टोयोटा अवांजा - फोटो : TMPC
जापानी कार कंपनी टोयोटा जल्द ही भारत में अपनी नई सात सीटर एमपीवी ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवांजा को पेश करेगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार को भी मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत मिलकर लाया जा सकता है।
विज्ञापन

एमपीवी की खासियत

2 of 7
टोयोटा अवांजा - फोटो : TMPC
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को डीएनजीए प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है और इसकी लंबाई पांच मीटर तक हो सकती है। अवांजा में ट्वीन स्लैट ग्रिल, नए और स्लीक एलईडी हेडलैंप और स्लिम टेल लाइट्स दी जा सकती है।
विज्ञापन

मिलेंगे ये फीचर्स

3 of 7
टोयोटा अवांजा - फोटो : TMPC
टोयोटा की अवांजा में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 4.2 इंच की फुल टीएफटी एमआईडी के साथ ही बड़ा और बेहतर टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स आएंगे तो सेफ्टी के लिए इस एमपीवी में छह एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, फ्रंट डिपार्चर अलर्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम, वीएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स होंगे।

कैसा होगा इंजन

4 of 7
टोयोटा अवांजा - फोटो : TMPC
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में दो इंजन ऑप्शन हो सकते हैं जिसमें से पहला 1.3 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन हो सकता है। जिससे कार को 98 पीएस और 121 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है जिससे 106 पीएस और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। इस एमपीवी के इंजन को पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भारत में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

5 of 7
मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा की नई अवांजा के भारतीय बाजार में आने के बाद इसको कई एमपीवी से टक्कर मिलेगी। बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मारुति की अर्टिगा के अलावा किया की कैरेंस और रेनो की ट्राइबर जैसी एमपीवी के बीच अवांजा को अपनी पहचान बनानी होगी।
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

6 of 7
टोयोटा अवांजा - फोटो : TMPC
टोयोटा की अवांजा की एक्स शोरूम कीमत भी मारुति की अर्टिगा और किया कैरेंस के आस-पास रखी जा सकती है। ऐसा करने से भी कंपनी की एमपीवी को भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति के साथ पार्टनरशिप में आती हैं ये कारें

7 of 7
टोयोटा और मारुति की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा और मारुति दोनों ही जापानी कंपनियां हैं और भारत में भी दोनों कंपनियों ने पार्टनरशिप में कारों को पेश किया है। इनमें टोयोटा ग्लैंजा, अर्बन क्रूजर को मारुति बनाकर टोयोटा को देती है और अर्बन क्रूजर हाइरायडर टोयोटा की एसयूवी है और इसी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्रैंड विटारा को कंपनी बनाकर मारुति को देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें