Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) ने बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों के कारण ऑटोमोबाइल उत्पादन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है, जिसने जापान में इसके आपूर्तिकर्ताओं और संचालन को प्रभावित किया है। साथ ही चीन में बड़े पैमाने पर हो रही टेस्टिंग के कारण उत्पादन बाधित हुई है। वाहन निर्माता ने चीन में अपने कारखाने को एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
टोयोटा के त्सुत्सुमी प्लाटं में सेकंड उत्पादन लाइन में एक शिफ्ट के काम पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सेंट्रल जापान के एक प्लांट में एक अलग लाइन पर एक और शिफ्ट को काम करने से रोक दिया गया है। इससे करीब 1,500 वाहनों के उत्पादन में कटौती हुई है। टोयोटा की लोकप्रिय Camry (कैमरी) सेडान आइची प्रान्त के कारखाने में निर्मित मॉडलों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन संयुक्त शटडाउन से जनवरी में वाहन निर्माता के उत्पादन में लगभग 47,000 वाहनों की कमी आएगी। कंपनी ने कोविड-प्रभावित आपूर्तिकर्ताओं के कारण इस समय कम को बंद किया है। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर की कमी इस महीने तीन दिनों के लिए 11 कारखानों में 21 असेंबली लाइनों को प्रभावित करेगी।
4 of 6
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने चीन के तियानजिन में भी परिचालन को ठप कर दिया। क्योंकि बीजिंग के पास के एक बंदरगाह शहर में वायरस के बढ़ने के कारण स्थानीय सरकार ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। टोयोटा ने इस हफ्ते यह भी कहा है कि वह इस वित्तीय वर्ष में 9 मिलियन (90 लाख) कारों के निर्माण के अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकती है, क्योंकि चिप की कमी की चल रही दिक्कत से ऑटो उद्योग त्रस्त है।
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
दूसरी ओर, होंडा मोटर कंपनी जैसे वाहन निर्माताओं ने भी कहा कि नजदीकी एमआई प्रीफेक्चर में सुजुका प्लांट फरवरी की शुरुआत में लगभग 90 प्रतिशत क्षमता पर काम करेगा। इसने उत्पादन में कटौती के कारणों के रूप में चिप संकट और बढ़ते कोविड-19 मामलों का भी हवाला दिया।
निसान मोटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माकोतो उचिदा ने कहा कि कंपनी "रिकवरी ट्रैक पर" है, भले ही चिप की कमी की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। उचिदा ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि बाजार ठीक हो जाएगा लेकिन कोविड की स्थिति अनिश्चित है और हमें तैयार रहने और निगरानी जारी रखने की जरूरत है।"