Toyota (टोयोटा) की Innova Crysta MPV को इस साल की शुरुआत में फिर से लॉन्च किया था। 2016 में मॉडल के पहली बार लॉन्च होने के बाद से कार निर्माता ने MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) की चार लाख यूनिट्स की बिक्री कर दी है। Innova HyCross को लॉन्च करने और Innova Crysta को फिर से उतारने के साथ, Toyota ने दो MPV को बेचकर अपनी प्रवृत्ति से अलग काम किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने तय किया है कि वह टोयोटा इनोवा क्रिस्टा उत्पादन 2025 तक जारी रखेगी।
इनोवा क्रिस्टा इस समय सिर्फ 2.4-लीटर डीजल वैरिएंट में उपलब्ध है। मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। MPV दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ आती है।
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने पहले Innova Crysta का उत्पादन बंद करने का प्लान बनाया था। लेकिन नई इनोवा हाईक्रॉस के लिए सेमीकंडक्टर्स की कमी ने वाहन निर्माता को मार्च 2024 के आखिर तक उत्पादन जारी रखने के लिए मजबूर कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की मांग बहुत ज्यादा बनी हुई है, जिसमें निजी खरीदार और फ्लीट मालिक प्रमुख हिस्सेदारी रखते हैं। इससे टोयोटा कार का उत्पादन एक और साल तक जारी रख सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
इनोवा वेरिएंट के उत्पादन को रफ्तार देने के लिए टोयोटा ने अपनी बिदादी-आधारित प्लांट में तीसरी शिफ्ट शुरू की है। Innova HyCross, जिसे नवंबर में लॉन्च किया गया था, ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। मांग में बढ़ोतरी को बनाए रखने में असमर्थता के कारण ऑटो निर्माता को ZX और ZX (O) मॉडल की बुकिंग रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।
4 of 6
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "आपूर्ति की चल रही चुनौतियों के कारण, हमें 8 अप्रैल 2023 से इनोवा हाइक्रॉस यानी ZX और ZX (O) के टॉप एंड ग्रेड के लिए बुकिंग को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा करने पर गहरा अफसोस है। इनोवा हाईक्रॉस के अन्य ग्रेड की बुकिंग दोनों हाइब्रिड और गैसोलीन जारी रहेगी। हम जल्द से जल्द इनोवा हाइक्रॉस के इन वैरिएंट्स के लिए बुकिंग को फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा का मानना है कि उत्पादन को बढ़ावा देने से उसे इनोवा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल सकती है और चालू वित्त वर्ष में 3.20 लाख यूनिट्स से ज्यादा की क्षमता तक पहुंच सकती है।
बिदादी में तीसरी शिफ्ट के साथ, टोयोटा को उम्मीद है कि इनोवा, फॉर्च्यूनर और हाईक्रॉस मॉडल का निर्माण प्रतिदिन 510 यूनिट तक बढ़ जाएगा। इस समय उत्पादन क्षमता 380 यूनिट प्रतिदिन है। ऑटो कंपनी इस साल की शुरुआत में अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करना चाह रही थी लेकिन सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के कारण ऐसा करने में नाकाम रही।