Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (TKM) अगले महीने से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाले कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है। जापानी कार निर्माता, जिसने हाल ही में भारत में 2022 Glanza प्रीमियम हैचबैक लॉन्च किया है, ने सभी मॉडलों में 1 अप्रैल से 4 प्रतिशत तक की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Urban Cruiser Launch
- फोटो : Amar Ujala
टोयोटा ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि लागत बढ़ने के कारण लेटेस्ट बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। जापानी कार निर्माता Glanza (ग्लैंजा) के अलावा Fortuner (फॉर्च्यूनर), Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा), Camry (कैमरी), Vellfire (वेलफायर) और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) सहित भारतीय बाजारों में छह मॉडल बेचती है।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
टोयोटा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कच्चे माल सहित इनपुट लागत हाल के दिनों में बढ़ी है। टोयोटा ने अपने बयान में कहा, "एक प्रतिबद्ध और ग्राहक केंद्रित कंपनी के रूप में, TKM ने उपभोक्ताओं पर बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयास किए हैं।"
4 of 5
Mr Tadashi Asazuma - Vice President, Marketing, Toyota Kirloskar Motor with Toyota Hilux
- फोटो : Toyota
टोयोटा मोटर के भी बहुत जल्द भारत में एक नया मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है। कार निर्माता ने Toyota Hilux (टोयोटा हिल्क्स) पिकअप ट्रक को इस साल 20 जनवरी को पेश किया था। इसे मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, कार निर्माता ने बिना कोई कारण बताए हिलक्स के लिए बुकिंग बंद करने का फैसला किया। ऐसा लगता है कि इसकी लॉन्चिंग को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। कार निर्माता जल्द ही नई तारीखों की घोषणा कर सकती है।
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वालों की सूची में टोयोटा शामिल होने वाली लेटेस्ट कार निर्माता बन गई है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने शुक्रवार को उत्पाद की कीमतों में अगले महीने से 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इससे पहले ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी अन्य लग्जरी कार निर्माता भी 1 अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं।