भारत में हर सड़क एक जैसी नहीं हैं। शहरों में जहां अच्छी और चौड़ी सड़कें मिल जाती हैं, वहीं कई इलाकों में गड्ढों, टूटे रास्तों, पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ सड़कों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी इलाकों मे यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जहां चढ़ाई, तीखे मोड़ और खराब रास्ते बाइक की क्षमता की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे रास्तों पर सिर्फ ताकतवर इंजन होना ही काफी नहीं होता, बल्कि मजबूत सस्पेंशन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, सही साइज के टायर्स और आरामदायक राइडिंग पोजीशन भी बेहद जरूरी होती है। अगर आप अक्सर खराब सड़कों पर बाइक चलाते हैं या वीकेंड्स पर पहाड़ों और ऑफ-रोड रास्तों पर जाना पसंद करते हैं, तो सही बाइक का चुनाव आपके सफर को काफी आसान और आरामदायक बना सकता है।