फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 4 Long Range EV: बड़े बैटरी पैक के साथ आती हैं यह चार इलेक्ट्रिक कारें, मिलता है शानदार ड्राइविंग रेंज

Tue, 25 Apr 2023 08:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। इस समय बाजार में कई इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सबसे बड़ी चिंताओं में से एक उनकी ड्राइविंग रेंज है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर होने के साथ इस समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन भारत में अभी भी इसमें सुधार किया जा रहा है। दूसरा रास्ता है कि आपके वाहन की ड्राइविंग रेंज बहुत अच्छी हो, तो आप बेफिक्र होकर सफर का लुफ्त उठा सकते हैं।

लग्जरी ईवी की रेंज बहुत अच्छी है लेकिन जाहिर तौर पर वे काफी महंगी हैं। हालांकि, कुछ प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं जो अच्छी रेंज की पेशकश करते हैं और लग्जरी ईवी से किफायती होते हैं। यहां हम आपको ऐसे चार इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारतीय बाजार में बिक्री किए जा रहे हैं और किसी के बजट में फिट हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
Kia EV6
Kia India (किआ इंडिया) ने हाल ही में अपनी EV6 (ईवी6) की बुकिंग शुरू की है। EV6 इलेक्ट्रिक कार में 77.4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है और इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर 708 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। Kia EV6 को दो वैरिएंट्स - जीटी लाइन और जीटी लाइन एडब्ल्यूडी में पेश करता है। इनकी कीमत क्रमशः 60.95 लाख रुपये और 65.95 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
Hyundai Ioniq 5
Hyundai Ioniq 5 इस समय बाजार में सबसे अलग लुक वाली कारों में से एक है। Ioniq 5 में 72.6 kWh का बैटरी पैक है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 631 किमी की रेंज का दावा किया गया है। इसमें उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है जो  Kia EV6 में मिलता है। Ioniq 5 CKD (कंप्लीट नॉकडाउन) यूनिट के रूप में भारत आती है जिसके कारण इसकी कीमत EV6 से कम है। इसकी कीमत 44.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। 

4 of 5
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
BYD Atto 3
इस लिस्ट में अगला नंबर Atto 3 है जो BYD की एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। ब्रांड पहले ही 700 यूनिट डिलीवर कर चुकी है। यह इलेक्ट्रिक कार बहुत से अनोखे फीचर्स और स्टाइल के साथ आती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60.48 kWh बैटरी पैक और 521 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। BYD Atto 3 को दो वर्जन में पेश किया जा रहा है, एक स्टैंडर्ड है जिसकी कीमत 33.99 लाख रुपये है। इसके अलावा एक स्पेशल एडिशन है जिसकी कीमत 34.49 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India
MG ZS EV
भारतीय बाजार के लिए MG का पहला इलेक्ट्रिक वाहन ZS EV था। इसमें 50.3 kWh का बैटरी पैक है जिसकी एक बार चार्ज करने पर ड्राइविंग रेंज 461 किमी है। MG ZS EV दो वैरिएंट्स - एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आती है। इनकी कीमत 23.38 लाख रुपये और 27.30 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें