फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooter में स्क्रीन की जंग: मार्केट में ये हैं सबसे बड़े डिस्प्ले वाले टॉप पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर

Sun, 08 Jun 2025 06:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Scooters With Largest Display: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें स्मार्ट फीचर्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जानिए वो टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमें मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन
1 of 6
इन ई-स्कूटरों में मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन - फोटो : TVS
देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें स्मार्ट फीचर्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जानिए वो टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमें मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं देश के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जिनमें सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलती है और जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
TVS X Electric Scooter - फोटो : TVS
TVS X: सबसे बड़ी SUV जैसी 10.2-इंच डिस्प्ले
TVS X स्कूटर में 10.2 इंच की विशाल डिस्प्ले मिलती है, जो आमतौर पर SUV में देखने को मिलती है। इसमें कॉल/मैसेज अलर्ट, नेविगेशन, Alexa, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 4.44 kWh बैटरी से यह स्कूटर 15.6 bhp की पावर और 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ सकता है और 140 km की IDC रेंज ऑफर करता है।
विज्ञापन

3 of 6
Ather Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
Ather 450X: Google मैप्स से लैस 7-इंच डिस्प्ले
Ather 450X में 7-इंच टचस्क्रीन है जो Google मैप्स सपोर्ट करता है। इसमें कॉल, मैसेज, WhatsApp नोटिफिकेशन और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।

4 of 6
Ola S1 Pro Gen 3 - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro: शानदार स्क्रीन के साथ जबरदस्त बैटरी रेंज
Ola S1 Pro के तीसरे जनरेशन में 7-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। यह 3 kWh, 4 kWh और 5.3 kWh बैटरी ऑप्शंस में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट में 17.4 bhp की पावर और 320 km की IDC रेंज मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor
TVS iQube ST: 7-इंच टचस्क्रीन के साथ दमदार फीचर्स
iQube ST वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन दिया गया है जिसमें नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटर, बैटरी लेवल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 5.3 kWh बैटरी के साथ यह स्कूटर 212 km की रेंज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda Activa e - फोटो : HMSI
Honda Activa e: भरोसेमंद ब्रांड के साथ स्मार्ट फीचर्स
Honda Activa e में 7-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसमें रियल टाइम लोकेशन, कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 1.5 kWh की दो स्वैपेबल बैटरियों के साथ आता है और 102 km की रेंज देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें