फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affordable Bikes: 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में 5 सबसे किफायती बाइक, जबरदस्त लुक और माइलेज भी शानदार

Sun, 05 Jan 2025 08:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 5 Affordable Bikes: यहां हम आपको भारत की 5 सबसे किफायती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बजाज पल्सर - फोटो : Bajaj Auto
भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में बाइक्स की मांग हमेशा से ही सबसे ज्यादा रही है। खासकर, कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकती हैं। इन बाइक्स की खासियत उनकी कम कीमत, अच्छा माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है। यहां हम आपको भारत की 5 सबसे किफायती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस भी देती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हीरो एचएफ डीलक्स - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe
हीरो मोटोकॉर्प की HF डीलक्स भारत की सबसे सस्ती बाइक है। यह बाइक 97cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक का हाई-स्पेक वेरिएंट आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स साथ आता है, जो माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
होंडा शाइन - फोटो : Honda Motorcycles
Honda Shine 125
होंडा मोटरसाइकिल्स की शाइन 125 भारत की सबसे लोकप्रिय और किफायती बाइक्स में शामिल है। इस बाइक में 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10.59 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में हैलोजन हेडलाइट और अलॉय व्हील्स के साथ शानदार डिजाइन मिलता है।

4 of 6
TVS Sport 110 - फोटो : TVS
TVS Sport 110
टीवीएस स्पोर्ट, कम्यूटर सेगमेंट में एक और बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक 109cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 8.18 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क देती है। बाइक में LED DRLs और टू-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बजाज प्लेटिना - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina
बजाज प्लेटिना भारतीय बाजार में एक और लोकप्रिय और किफायती बाइक है। यह 102cc इंजन के साथ आती है, जो 7.79 बीएचपी की पावर और 8.34 एनएम का टॉर्क देता है। चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ, यह बाइक लंबी दूरी के लिए भी एक आरामदायक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TVS Raider 125 - फोटो : TVS Motor
TVS Raider 125
टीवीएस रेडर में 124.8cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 11.2 बीएचपी की पावर और 11.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में स्टाइलिश डिजाइन के साथ LED हेडलाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले और दो राइड मोड्स (इको और पावर) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बाइक में अंडर-सीट स्टोरेज और 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें