सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी कारें यानी सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट नए कार खरीदारों और एंट्री-लेवल कार सेगमेंट से ऊपर उठने की चाहत रखने वालों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है। ये एसयूवी एक हैचबैक की व्यावहारिकता तो देती ही हैं, साथ ही भारत की खराब सड़कों से निपटने के लिए हाई सीटिंग पोजिशन और अच्छी-खासी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अगस्त 2022 में बेची गई टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी के बारे में। साथ ही उनकी बिक्री संख्या और अगस्त 2021 की तुलना में उनकी सालाना आधार पर कितनी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
2 of 11
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी की सूची में Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) टॉप पोजिशन पर है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ने हाल ही में ब्रेजा का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। नई 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा को हेड अप डिस्प्ले (एचयूडी) और सनरूफ जैसे कई तकनीकी फीचर्स के साथ डिजाइन में भी अहम बदलाव के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
अगस्त 2022 में, मारुति सुजुकी ने 18 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए ब्रेजा की 15,193 यूनिट्स बेचीं। जबकि अगस्त 2021 में, मारुति सुजुकी ने अपनी इस सब -4-मीटर एसयूवी की 12,906 यूनिट्स बेचीं थी।
4 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) कुछ महीनों तक एसयूवी बिक्री चार्ट में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले महीने इसे दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ उपलब्ध, नेक्सन ईवी रेंज को छोड़कर 60 से ज्यादा वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
अगस्त 2022 में, टाटा मोटर्स ने Nexon की 15,085 यूनिट्स बेचीं, जिसमें साल-दर-साल 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि के दौरान टाटा मोटर्स ने 10,006 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
6 of 11
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) अगस्त 2022 में ह्यूंदै का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद है। अगस्त 2022 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी की सूची में तीसरे नंबर पर रही। हालिया अपडेट में वेन्यू को एक फ्रेश लुक दिया है, जिससे कार निर्माता को ज्यादा यूनिट्स बेचने में मदद मिली है। हाल ही में ह्यूंदै वेन्यू को नए वेन्यू पर आधारित स्पोर्टियर एन-लाइन वर्जन में भी लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
7 of 11
Hyundai Venue N Line
- फोटो : Hyundai
अगस्त 2022 में, Hyundai ने वेन्यू की 11,240 यूनिट्स बेचीं। जबकि अगस्त 2021 में 8,377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी कंपनी ने पिछले महीने बिक्री में 34 प्रतिशत का सालाना इजाफा दर्ज किया।
8 of 11
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
इसके बाद चौथे नंबर पर Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) है। यह एसयूवी कुछ साल पहले अपनी कुछ लंबाई कम करने में कामयाब रही, जिससे यह सब-4-मीटर सेगमेंट में शामिल हो गई। बोलेरो दो दशकों से ज्यादा समय से भारत में एक लोकप्रिय नाम रहा है और महिंद्रा के लिए बेस्ट-सेलर बना हुआ है।
9 of 11
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने अगस्त 2021 में बेची गई 3,218 यूनिट्स की तुलना में अगस्त 2022 में 8,246 यूनिट्स बेचीं, जिससे 156 प्रतिशत की मजबूत सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
10 of 11
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
Kia Sonet
अगस्त में पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सब -4 मीटर एसयूवी Kia Sonet (किआ सोनेट) है, जो पिछले महीने 7,838 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही, जबकि अगस्त 2021 में 7,752 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले महीने इस एसयूवी की बिक्री में 1 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
किआ सोनेट को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल है। यह एसयूवी को कई गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है जिसमें एक मैनुअल, डीसीटी, आईएमटी और एक टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है।