भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में सुरक्षा को लेकर काफी सुधार हुआ है। पहले सिर्फ महंगी गाड़ियों में ही अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलते थे, लेकिन अब किफायती कारों में भी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी जा रही हैं।
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने सुरक्षा के मामले में काफी तरक्की की है। पहले सुरक्षा फीचर्स सिर्फ महंगी कारों तक ही सीमित थे, जबकि किफायती कारों में ये सुविधाएं नदारद रहती थीं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब किफायती कारों में भी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी जा रही हैं। Bharat NCAP (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (भारत एनसीएपी) के क्रैश टेस्ट के आधार पर, हम आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली पांच सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Skoda Kylaq
- फोटो : Skoda
Skoda Kylaq: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
स्कोडा की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक ने भारत NCAP के सुरक्षा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की। इस कार ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 97 प्रतिशत अंक हासिल किया, जिसमें इसे 32 में से 30.88 अंक मिले। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.04 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.84 अंक मिले। चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी यह कार 49 में से 45 अंकों के साथ शानदार साबित हुई।
विज्ञापन
3 of 11
Skoda Kylaq SUV
- फोटो : Skoda Auto
स्कोडा एसयूवी ने 49.00 में से 45.00 अंक हासिल किए, जो 92 प्रतिशत है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, इसने डायनेमिक (24) और सीआरएस इंस्टॉलेशन (12) में पूरे अंक हासिल किए, स्कोडा एसयूवी ने वाहन मूल्यांकन में अंक गंवाए, जहां इसने 13.00 में से 9.00 अंक हासिल किए।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो स्कोडा क्यूल्याक में 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक डिस्क वाइपिंग, रोल ओवर प्रोटेक्शन, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग और ISOFIX सीट्स जैसी 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इस बेहतरीन सुरक्षा के साथ यह कार करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।
4 of 11
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा नेक्सन भारत की पहली कार थी जिसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई थी। इस कार ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 29.41 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43.83 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.65 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.76 अंक मिले।
विज्ञापन
5 of 11
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, इसे डायनामिक स्कोर में 24.00 में से 22.83 अंक, सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर में 12.00 में से 12.00 अंक और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13.00 में से 09.00 अंक हासिल हुए।
टाटा नेक्सन में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX एंकर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सेंट्रल लॉकिंग जैसी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी गई हैं। यह कार करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 11
Mahindra XUV 3XO
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
महिंद्रा की सबसे किफायती एसयूवी XUV 3XO ने भी भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 29.36 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 13.36 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से पूरे 16 अंक मिले, जिससे यह सुरक्षा के लिहाज से काफी भरोसेमंद कार साबित हुई।
विज्ञापन
7 of 11
Mahindra XUV 3XO
- फोटो : Mahindra
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, इसने 49.00 में से 43.00 अंक, डायनामिक (24) और सीआरएस इंस्टॉलेशन (12) में पूरे अंक और वाहन मूल्यांकन में 13.00 में से 7.00 अंक हासिल किए।
इस कार में 35 से अधिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं, जिनमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, छह एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं। महिंद्रा 3X0 की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है।
8 of 11
Tata Punch EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch EV: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा पंच ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इसने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.46 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 45 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.71 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.74 अंक मिले।
9 of 11
Tata Punch EV Crash Test
- फोटो : BNCAP
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, पंच ईवी को डायनामिक स्कोर में 24.00 में से 24.00, सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर में 12.00 में से 12.00 और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13.00 में से 09.00 अंक हासिल हुए।
इस कार में छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-डिसेंट कंट्रोल और सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसी आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मिलती हैं। टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
10 of 11
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
Citroen Basalt: 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
सिट्रोएन की बेसाल्ट पहली मेड-इन-इंडिया कार है जिसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शामिल किया गया। इस कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32 में से 26.19 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 35.90 अंक मिले। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 10.19 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से पूरे 16 अंक मिले।
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, बेसाल्ट को डायनामिक स्कोर में 24.00 में से 9.90 अंक, सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर में 12.00 में से 12.00 अंक और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13.00 में से 04.00 अंक हासिल हुए।
इस कार में छह एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसी सुरक्षा फीचर्स दि गए हैं। सिट्रोएन बेसाल्ट की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा है।